नयी दिल्ली, 29 अगस्त (वार्ता) केंद्र सरकार ने प्रख्यात अर्थशास्त्री और भारतीय रिज़र्व बैंक (आरबीआई ) के पूर्व गवर्नर डॉ. उर्जित पटेल को अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) में कार्यकारी निदेशक के रूप में नियुक्त करने को मंज़ूरी दे दी है।
डॉ. पटेल कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से तीन वर्ष की अवधि के लिए या अगले आदेशों तक, जो भी पहले हो, इस पद पर बने रहेंगे। उनकी नियुक्ति का आदेश गुरुवार को कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग ने जारी किया।
आरबीआई के 24वें गवर्नर रहे श्री पटेल का आर्थिक नीति और वित्तीय कामकाज में एक विशिष्ट करियर रहा है। अब आईएफएफ में उनकी नयी भूमिका उन्हें वैश्विक वित्तीय नीति निर्माण के लिए काम करने का अवसर देगी। श्री पटेल इस अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत के हितों का प्रतिनिधित्व करेंगे।
Next Post
रेरा को अगले स्तर पर ले जाने का अब उचित समय :साहू
Fri Aug 29 , 2025
नयी दिल्ली, 29 अगस्त (वार्ता) केंद्र सरकार में आवासन एवं शहरी मामलों के राज्य मंत्री तोखन साहू ने शुक्रवार को कहा कि रियल एस्टेट नियामक प्राधिकरण (रेरा) ने अच्छा काम किया है और अब इसे अगले स्तर पर ले जाने का समय आ गया है। श्री साहू ने यहां नरेडको […]

You May Like
-
7 months ago
हिट एंड रन: महिला कार चालक ने मचाया कोहराम
-
10 months ago
आपदा प्रबंधन की तैयारियों को परखने आज मॉक रिहर्सल
-
10 months ago
ट्रामा सेंटर बैढ़न में एक सप्ताह के अंदर ICU संचालित करें
