इंदौर: तेजाजी नगर के नायता मुंडला में गुरुवार रात कार की टक्कर से बाइक सवार 24 वर्षीय युवक की मौत हो गई। जामनिया निवासी रोशन भगोरे काम खत्म कर बाइक से कमरे पर लौट रहा था। टर्न लेते समय कार की टक्कर से वह बाइक समेत सड़क पर दूर जा गिरा। सिर में गंभीर चोट आने पर लोग उसे अस्पताल ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया।रोशन करीब एक साल से इंदौर में रहकर किराना दुकान पर काम कर रहा था। हादसे के बाद पुलिस ने कार जब्त कर ली। रोशन के पिता बुदन ने बताया कि परिवार मूल रूप से धार जिले के धरमपुरी का रहने वाला है। रोशन का बड़ा भाई मैकेनिक है और पिता खेती करते हैं। उसकी शादी नहीं हुई थी। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।
Next Post
ऐतिहासिक गोपाल मंदिर में श्री राधा-कृष्ण को अरबों रुपए कीमत के गहनों से सजाया गया
Fri Sep 4 , 2026
ग्वालियर: श्री कृष्ण जन्माष्ठमी महोत्सव फूलबाग स्थित गोपाल मंदिर पर आज सुबह से हर्षोल्लास से मनाया जा रहा है। यहां हजारों लोगों की भीड़ उमड़ी हुई है। जन्माष्टमी महोत्सव में गोपाल मंदिर में श्री कृष्ण एवं राधा को उनके प्राचीन बेशकीमती आभूषणों से सुसज्जित किया गया। अरबों रुपए कीमत के […]

You May Like
-
9 months ago
15 तोला गोल्ड, 8.5 लाख कैश ले गए चोर