पदस्थापना: संजय श्रीवास्तव को बनाया गया नपा का CMO  

गुना। लगभग दो महीने से चल रहे अस्थायी प्रशासनिक कार्यकाल के बाद आखिरकार गुना नगरपालिका को प्रभारी मुख्य नगर पालिका अधिकारी (सीएमओ) मिल गया है। मंगलवार को जारी स्थानांतरण आदेशों के तहत संजय श्रीवास्तव को गुना नगरपालिका का नया सीएमओ नियुक्त किया गया है। बता दें कि संजय श्रीवास्तव इससे पूर्व कोलारस जिला शिवपुरी में सीएमओ के पद पर पदस्थ थे। इससे पहले भी वह गुना नगरपालिका में सीएमओ के तौर पर कार्य कर चुके हैं। तत्समय उनके तत्कालीन नपाध्यक्ष राजेन्द्र सिंह सलूजा के साथ तनातनी चर्चाओं में रही थी। उल्लेखनीय है कि दो महीने पूर्व तत्कालीन सीएमओ तेज सिंह यादव को उनकी मूल शाखाा में भेजा गया था। जिसके बाद जिला कलेक्टर किशोर कन्याल ने डिप्टी कलेक्टर मंजूषा खत्री को प्रभारी सीएमओ का अतिरिक्त प्रभार सौंपा था। प्रभारी रहते हुए मंजूषा खत्री और नगर पालिका अध्यक्ष के बीच कई मुद्दों को लेकर मतभेद सामने आए थे, जिससे नगर पालिका के कामकाज पर असर पड़ा। हाल ही में प्रदेशभर में सीएमओ तबादलों की सूची लंबे समय से अटकी हुई थी, लेकिन मंगलवार को जारी सूची के साथ गुना नगरपालिका को नया स्थायी सीएमओ मिल गया।

Next Post

EOW छापा: पौधों की खरीदी में 4 करोड़ की गड़बड़ी, पाटिल के घर से नगद,गहने और प्लाट के पेपर मिले 

Tue Jun 17 , 2025
इंदौर. नगर निगम के सहायक उद्यान अधीक्षक चेतन पाटिल के घर मंगलवार तड़के ईओडब्ल्यू ने छापा मारा. करोड़ों की अनुपातहीन संपत्ति और पौधों की खरीदी में गड़बड़ी की जांच के तहत यह कार्रवाई की गई. छापे में पाटिल के घर से नकदी, प्लॉट के दस्तावेज, बीमा पॉलिसी और अन्य सामग्री […]

You May Like