अकासा एयर की ‘पेडे सेल’, किराये में 20 प्रतिशत तक की छूट

नयी दिल्ली, 01 सितंबर (वार्ता) नवोदित विमान सेवा कंपनी अकासा एयर ने ‘पेडे सेल’ की घोषणा की है जिसके तहत यात्रियों को मूल किराये में 20 प्रतिशत तक की छूट मिलेगी। एयरलाइंस ने मंगलवार को बताया कि ग्राहक 06 सितंबर की रात 11.59 बजे तक ऑफर के तहत बुकिंग करा सकेंगे। बुकिंग यात्रा से कम से कम सात दिन पहले करानी होगी। ऑफर के तहत ग्राहक घरेलू और अंतरराष्ट्रीय दोनों नेटवर्कों पर लाभ ले सकेंगे। साथ ही, सीट चयन पर भी छूट का लाभ उठा सकते हैं।

ऑफर का लाभ लेने के लिए बुकिंग अकासा एयर की वेबसाइट और उसके मोबाइल ऐप के माध्यम से ही की जा सकती है। ‘सेवर’ और ‘फ्लेक्सी’ दोनों किरायों पर यह छूट दी जा रही है। बुकिंग कराते समय प्रोमो कोड ‘पेडे’ का इस्तेमाल करना होगा। ग्राहक इस ऑफर का लाभ वन-वे और राउंड-ट्रिप दोनों प्रकार की बुकिंग पर उठा सकते हैं। इस बीच कंपनी के बेड़े में आज एक 42वां विमान शामिल हुआ। इस साल अब तक उसके बेड़े में 11 नये विमान आ चुके हैं। पंजीकरण संख्या वीटी-वाईबीएस के साथ बोइंग 737 मैक्स 8-200 विमान नवी मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पहुंचा। एयरलाइंस ने 226 बोइंग 737 मैक्स विमानों के लिए पक्के ऑर्डर दिये हैं जिनमें 42 विमानों की आपूर्ति हो चुकी है और 184 पाइपलाइन में हैं।

.....

Next Post

नौकरी का सपना दिखाकर करोड़ों का खेल

Tue Sep 1 , 2026
बालाघाट, जिले में नौकरी दिलाने के नाम पर कथित रूप से लाखों-करोड़ों रुपये की ठगी का सनसनीखेज मामला सामने आया है। वारासिवनी निवासी ब्रजकिशोर ठाकरे ने लालबर्रा-अमोली निवासी सुमित वृषिक के विरुद्ध पुलिस थाना वारासिवनी में लिखित शिकायत प्रस्तुत कर गंभीर आरोप लगाए हैं। शिकायत में दावा किया गया है […]

You May Like

मनोरंजन