
ब्यावरा।बसंती पंचमी का पर्व आज नगर सहित जिले भर में श्रद्धा, भक्तिभाव के साथ मनाया जाएगा. परंपरानुसार माँ फलौदी की भव्य शोभायात्रा के साथ धार्मिक, सामाजिक आयोजन होंगे. नगर में निकलने वाली शोभायात्रा में रथ पर सवार होकर माँ फलौदी नगर भ्रमण पर निकलेगी.
जानकारी के अनुसार आज प्रात: वाहन रैली निकालकर स्थानीय शासकीय सिविल अस्पताल में मरीजों को फल वितरण किया जाएगा.
नवयुवक संघ के आशीष गुप्ता घाटी वाला, द्वारका गुप्ता, रामू गुप्ता, सोनू गुप्ता भैंसाना वाला ने बताया कि प्रात: 11 बजे गोरधन चौक जूना ब्यावरा से शोभायात्रा प्रारंभ होगी. रथ में माँ फलौदी का चित्र विराजमान रहेगा. रथ को श्रद्धालु हाथो से खींचते हुए चलेंगे. प्रमुख मार्गो से होते हुए शोभायात्रा मुल्तानपुरा स्थित माधव जीन पर पहुंचेगी. जहां धार्मिक, सामाजिक आयोजन होंगे. समाज बंधु परिजनों के साथ पूजा-अर्चना करेंगे. इसके बाद महाआरती का आयोजन होगा. बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी जाएगी.
परिचय सम्मेलन होगा
आयोजन के दौरान समाज के विवाह योग्य युवक, युवतियों का परिचय सम्मेलन का आयोजन भी होगा. समाज बंधुओं से अधिकाधिक संख्या में बसंती पंचमी पर होने वाले आयोजन में शामिल होने का आग्रह किया गया है.
खैराबाद धाम पहुंचेंगे जिले से समाज बंधु
बसंत पंचमी पर आज नगर सहित जिले भर से समाज बंधु बड़ी संख्या में राजस्थान स्थित माँ फलौदी के धाम खैराबाद पहुंचेंगे. जानकारी के अनुसार वर्ष में एक बार बसंत पंचमी पर ही श्रद्धालु माँ फलौदी के चरण स्पर्श कर सकते है.
रक्तदान शिविर में हुआ 60 यूनिट रक्तदान
गुरुवार को मेडतवाल वैश्य समाज ब्यावरा के तत्वाधान में नवयुवक संघ द्वारा आयोजित रक्तदान शिविर में कुल 60 यूनिट रक्तदान हुआ. जिसमें 10 महिलाएं समेत 50 पुरुषों ने रक्तदान किया. समाज के द्वारा यह लगातार 9 वां रक्तदान शिविर है. समाज के वरिष्ठजनों के साथ डॉ रामकरण गुप्ता, रमेश गुप्ता, डॉ राकेश गुप्ता, डॉ. ब्रजमोहन गुप्ता, डॉ,धर्मेंद्र गुप्ता, डॉ गौरव गुप्ता, डॉ अर्पित गुप्ता, डॉ. अनमोल एवं राजगढ़ की टीम का समाजजनों ने स्वागत किया. राज्यमंत्री नारायण सिंह पंवार द्वारा माँ फलौदी की पूजा अर्चना कर शिविर का शुभारंभ किया.
इस दौरान नि:शुल्क रक्त, शुगर परीक्षण डॉक्टर रानू गुप्ता के द्वारा किया गया. डॉ अनमोल गुप्ता द्वारा दंत परीक्षण किया. नवयुवक मंडल व महिला मंडल द्वारा अतिथियों एवं डॉक्टरों की टीम का स्वागत किया गया. राज्यमंत्री श्री पंवार, भाजपा नेता अमित शर्मा, मंडल अध्यक्ष राजू यादव, दीपक सामरे, सुमित सौलंकी शिविर में शामिल हुए. समाज अध्यक्ष गिरिराज सिंगी, राष्ट्रीय अध्यक्ष मोहन करोडय़िा, कैलाश टाटा, पुरुषोत्तम कुराडिया खेड़ी, रामेश्वर पगारा वाले, राम बाबू किल्ला वाले, ब्रजमोहन, हरीश नटराज, दिलीप क्वालिटी, आशीष घाटी वाले , नवयुवक संघ से रणछोड़ करोडिय़ा, द्वारका गुप्ता, विनोद गुप्ता, बालकृष्ण करोडिय़ा , राजकुमार गुप्ता मलावर वाले, पुरुषोत्तम तालोडी वाले, श्री नाथ भैंसाना वाले, गोपाल भीलवाडिया वाले, अंकुर, चेतन जुलानिया , नितेश, नवयुवक संघ अध्यक्ष रामकृष्ण गुप्ता, अर्पित गुप्ता , दीपेश भानेज, गिरिराज गुप्ता मलावर वाले, अनिल, राहुल, तनु, आदित्य, मोहन, सोनू गुप्ता सहित समाज बंधु, जनप्रतिनिधि, प्रबुद्धजन, गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे.
