जिले की कम्पनियां अखाड़ों को गोद ले विकास करें: कैलाश

अखिल भारतीय दंगल प्रतियोगिता सीजन 6 का नगरीय प्रशासन मंत्री ने किया शुभारम्भ, दंगल के पहले दिन विंध्य के टमाटर व नेपाल के लकी थापा, पहलवान का चला जादू

नवभारत न्यूज

सिंगरौली 11 जनवरी। पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेयी के 100वीं जयंती पर रामलीला मैदान में आयोजित दो दिवसीय अखिल भारतीय दंगल प्रतियोगिता सीजन 6 के पहले दिन सतना विंध्य के टमाटर व नेपाल के लकी थापा पहलवान का जादू चला। पहले दिन कुल 12 कुश्ती हुई। जिसको देखने खेल कुश्ती प्रेमियों का सैलाब उमड़ पड़ा।

बतौर मुख्य अतिथि प्रतियोगिता का शुभारम्भ करने पहुंचे नगरीय विकास एवं आवास संसदीय कार्य विभाग मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने खिलाड़ियों व उपस्थित खेल प्रेमियों को बैढ़न के रामलीला मैदान में जनसमूह व खेल प्रेमियो को सम्बोधित करते हुए कहा कि कुश्ती खेल की परम्परा पुरातन रही है। प्राचीन काल से ही अन्य खेलो की अपेक्षा कुश्ती का अपना विशेष स्थान रहा है। भगवान कृष्ण के जमाने में तो बलराम जी मल युद्ध के बड़े योद्धा थे। द्वापर व त्रेता युग से ही कुश्ती होती आ रही है। हनुमान जी तो इस विधा के अद्भुत योद्धा थे। मंत्री श्री विजयवर्गीय के अनुसार जब शरीर स्वस्थ होता है तो विद्या, बल व बुद्धि शरीर में अपने आप आता है। कुश्ती का स्थान आज जिम ने ले लिया है। लेकिन आज भी जिम वाले अखाड़ों वालों का मुकाबला नही कर सकते। शरीर में जो ताकत अखाड़ों से वह जिम में शायद आज भी नही है। कुश्ती की कला विलुप्त हो रही है। इसे बचाने के लिए अखाड़ों का विकास हो और व्यायाम अन्य की व्यवस्था होनी चाहिए। मंत्री श्री विजयवर्गीय ने कलेक्टर से कहा कि वह सुनिश्चित करें कि जिले की सभी कंपनियां एक-एक अखाड़ों को गोद लेकर सीएसआर के तहत अखाड़ों का विकास करें। साथ ही युवाओं को नशा व अन्य दुर्व्यवहार से बचाना है तो उन्हें काम व खेल में जोड़ना पड़ेगा। अन्यथा युवा बुरी आदत में फंस कर अपना भविष्य अंधेरे में धकेल देगा। युवाओं में कुश्ती का शौक पैदा करें और कुश्ती खेल को आगे बढ़ाये। कुश्ती के स्वयं खिलाड़ी रहे मंत्री श्री विजयवर्गीय ने बताया की 30 वर्ष पूर्व वह भी कुश्ती खेला करते थे और उनका मनचाहा दाव धाक दाव हुआ करता था। जिसमें उनके दोनों कूल्हे चलते थे। कार्यक्रम में राज्यमंत्री राधा सिंह, सांसद डॉ. राजेश मिश्रा, सिंगरौली विधायक रामनिवास शाह, देवसर विधायक राजेन्द्र मेश्राम, ननि अध्यक्ष देवेश पाण्डेय, प्राधिकरण अध्यक्ष दिलीप शाह, कलेक्टर, एसपी, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष कांत देव सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष रामसुमिरन गुप्ता के उपस्थिति में विधिवत पूजाअर्चना का दंगल प्रतियोगिता का शुभारंभ किया गया। वही इस दौरान पूर्व विधायक राम लल्लू बैस, पूर्व महापौर प्रेमवती खैरवार, पार्षद सीमा जायसवाल, आषीश बैस, पार्षद प्रतिनिधि अर्जुन गुप्ता, सुन्दर शाह, राजेन्द सिंह पाल, राजेश तिवारी, राजकुमार दुबे सहित आयोजक मण्डल के सदस्य मौजूद रहे।

००००००

बाक्स

पहले दिन 10 पुरुष व 2 महिला पहलवानों का हुआ मुकाबला

अखिल भारतीय दंगल प्रतियोगिता सीजन 6 के पहले दिन कुल 12 कुश्ती मुकाबला हुआ। जिसमें से 10 पुरुष व 2 महिला पहलवानों ने अपना जौहर दिखाया। आज के कुल मुकाबलो में विंध्य सतना के टमाटर पहलवान व नेपाल के थापा पहलवान का जादू दर्शकों के सर चढ़ कर बोला। दोनों पहलवानों के दांव पेंच से दर्शक मन्त्रमुग्ध दिखे। इनके बीच हुई कुश्ती मौन्टी पहलवान दिल्ली बनाम चौधरी मो. वक्कार सहारनपुर विजेता मो. वक्कार, टमाटर पहलवान सतना बनाम खड़क पहलवान विजेता टमाटर पहलवान रहे। जबकि कात्यायनी द्विवेदी देवसर सिंगरौली बनाम नूतन पहलवान पटना ड्रॉ, लकी थापा नेपाल बनाम विक्की पहलवान विजेता लकी थापा नेपाल रहे।

Next Post

पूर्व एमएलए ने विस्थापन मुद्दे पर केन्द्रीय कोयला मंत्री को लिखा पत्र

Sat Jan 11 , 2025
नवभारत न्यूज सिंगरौली 11 जनवरी। पूर्व विधायक रामलल्लू बैस ने केन्द्रीय कोयला मंत्री को पत्र लिखकर भारत सरकार के राजपत्र में जारी अधिसूचना 9 फरवरी के तहत शहरी भू भाग के अधिग्रहण में एनसीएल द्वारा विस्थापितो के पुनर्वास स्थल न देना एवं अन्य मदों में कमी करने सहित अन्य के […]

You May Like