थाईलैंड के साथ संघर्ष के कारण कंबोडियाई सीमावर्ती क्षेत्रों में 536 स्कूल बंद

नोम पेन्ह, 26 जुलाई (वार्ता) कंबोडिया और थाईलैंड सैनिकों के बीच चल रहे सीमा विवाद को लेकर चल रहे संघर्ष के कारण कंबोडियाई सीमावर्ती प्रांतों में कुल 536 स्कूल बंद कर दिए गए हैं।

कंबोडिया के शिक्षा, युवा और खेल मंत्रालय ने अपने आधिकारिक फेसबुक पेज पर एक पोस्ट में कहा, ”इस बंद से 1,30,000 छात्र और शिक्षक प्रभावित हुए हैं।”

विवादित सीमा क्षेत्रों को लेकर कंबोडियाई और थाई सैनिकों के बीच गुरुवार को सशस्त्र झड़पें हुईं थीं।

Next Post

कंबोडिया ने यूएनएससी की बैठक में थाईलैंड के साथ तत्काल-बिना शर्त युद्धविराम का आह्वान किया

Sat Jul 26 , 2025
नोम पेन्ह, 26 जुलाई (वार्ता) कंबोडिया ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) की बैठक के दौरान थाईलैंड के साथ सीमा विवाद पर बिना शर्त तत्काल युद्धविराम का आह्वान किया है। संयुक्त राष्ट्र में कंबोडिया के स्थायी प्रतिनिधि केओ छिया ने कहा बैठक में परिषद के सदस्यों ने दोनों पक्षों से […]

You May Like