इंदौर: नगर निगम ने शहर की प्रमुख सड़कों पर स्थित व्यवसायिक भवनों में पार्किंग स्थल की जांच का अभियान चलाया है. इसके तहत निगम के सभी भवन अधिकारी और भवन इंस्पेक्टरों को सड़कों के क्षेत्र बांट दिए हैं, जिसमें उनको पार्किंग स्थलों पर निर्माण या अंग गतिविधि होने पर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं.नगर निगम द्वारा शहर में यातायात व्यवस्था और पार्किंग को लेकर मुहिम शुरू की गई है. शहर की प्रमुख 93 सड़कों को उक्त मुहिम में जांच करने के लिए शामिल किया गया है, जिन पर व्यावसायिक भवन और बहुमंजिला इमारतों बनी हुई है.
उक्त व्यावसायिक भवनों में पार्किंग का जगह पर अन्य गतिविधि या निर्माण होने पर अतिक्रमण तोड़ने की कार्रवाई की जाएगी. साथ ही अधिकारियों को आदेश दिए है कि ऐसे व्यावसायिक भवनों में जहां पार्किंग स्थल खाली है, वहां पर निशुल्क पार्किंग का बोर्ड, सिक्युरिटी गार्ड लगाने की व्यवस्था करने के लिए भी आदेशित किया है. नगर निगम की उक्त मुहिम के पीछे शहर में सड़कों पर खड़े वाहनों से यातायात जाम की व्यवस्था की ठीक करना ओर पार्किंग स्थलों का पूर्ण उपयोग करना मुख्य उद्येश्य है। साथ ही पार्किंग पर बने अवैध निर्माण हटाने की कार्रवाई शामिल है.
अधिकारियों को मुख्य सड़कों के क्षेत्र बांटे
नगर निगम मुख्य भवन अधिकारी के सत्येंद्र सिंह राजपूत ने बताया कि सभी अधिकारियों को शहर की यातायात व्यवस्था सुचारू करने और पार्किंग का पूर्ण उपयोग करने के लिए जांच के आदेश दिए है. साथ ही सभी अधिकारियों को मुख्य सड़कों के स्ट्रेच (क्षेत्र) बांटे है, जिनमें कार्रवाई करने का भी उल्लेख है
