छतरपुर। आज रविवार, 2 नवंबर को सुबह 9 बजे से दोपहर 1 बजे तक कई क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। म.प्र. पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड, छतरपुर के कार्यपालन अभियंता ने जानकारी देते हुए बताया कि यह कटौती 220 के.व्ही. उपकेंद्र सटई रोड पर 33 के.व्ही. मेन बस-1 के रखरखाव कार्य के कारण की जा रही है।
इस रखरखाव कार्य के चलते 33 के.व्ही. बसारी फीडर के अंतर्गत आने वाले चंद्रपुरा, गठेवरा, ब्रजपुरा, सिमरिया, ओम साई राम होटल स्टेशन रोड, गठेवरा इंजीनियरिंग कॉलेज, दिल्ली पब्लिक स्कूल और बालाजी इंडस्ट्रीज जैसे क्षेत्र प्रभावित होंगे।
इसी तरह छतरपुर पावर हाउस फीडर से जुड़े कजलया पीपल, समनीगर, बैनीगंज, परवारी मोहल्ला, बड़ी कुंजरहटी, छत्रसाल चौक, जवाहर रोड, ब्रह्मकुमार आश्रम, न्यू कॉलोनी, बीएसएनएल, जिला पंचायत, कलेक्ट्रेट, नया मोहल्ला, नूरानी बस्ती, बसारी दरवाजा, अमानगंज, महाराजा कॉलेज रोड, सनसिटी, ईशानगर रोड, शांति नगर कॉलोनी, पैप्टेक, सागर रोड, अस्पताल एवं वाटर वर्क्स क्षेत्र में भी बिजली आपूर्ति बंद रहेगी।
