
भोपाल। बागसेवनिया थाना इलाके में एक मंदिर में चोरी करने वाले आरोपी को लोगों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया. आरोपी को लोगों ने रात के समय चोरी करते हुए रंगहाथों पकड़ा.
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक फरियादी मोहित सैनी (30) निवासी प्रेमनगर ने शिकायत दर्ज कराई. फरियादी ने बताया कि नारायण नगर दुर्गा मंदिर के मुख्य गेट का ताला बीते रविवार की रात को टूटा मिला. मोहित को अंदर किसी के होने की जानकारी हुई.
मोहित ने तुंरत ही मंदिर के पुजारी भरत दुबे को बुलाया. दोनों जब मंदिर के अंदर पहुंच तब एक संदिग्ध व्यक्ति मंदिर के अंदर एक बोरी में कलश, एक बड़ा पीतल का और दो छोटे पीतल का घण्टा चुराकर भागने की फिराक में था, जिसे आसपास के लोगों की मदद से पकड़ लिया गया. पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम रहीश नाथ योगी (35) निवासी ग्राम परविलया सडक बताया. लोगों ने आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया. आरोपी को पुलिस ने कोर्ट में भी पेश किया.
