फर्ज़ी फेसबुक आईडी से झूठी पोस्ट,नगर पालिका का अधिकारी निकला आरोपी

विदिशा।सोशल मीडिया पर नगर पालिका के खिलाफ झूठी और भ्रामक जानकारी फैलाने के मामले में पुलिस ने चौंकाने वाला खुलासा किया है। फर्ज़ी फेसबुक आईडी से लगातार पोस्ट करने वाला कोई बाहरी व्यक्ति नहीं, बल्कि नगर पालिका का ही एक अधिकारी निकला है।

मार्च में नगर पालिका की महिला सहायक यंत्री ने कोतवाली थाने में शिकायत दी थी कि जगदीश पारसर नामक फर्जी फेसबुक आईडी से नगर पालिका की योजनाओं और कर्मचारियों को लेकर गलत व झूठी जानकारियां पोस्ट की जा रही हैं। इसके साथ ही उनके मोबाइल पर मैसेज भी भेजे गए थे।

शिकायत के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपी की पहचान की। जांच में सामने आया कि यह फर्ज़ी फेसबुक आईडी चलाने वाला नगर पालिका का ही एक अधिकारी है।

एसएसपी डॉ. प्रशांत चौबे ने बताया कि मामले की पुष्टि के बाद आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। तकनीकी प्रमाणों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Next Post

दोस्तों के साथ नदी में नहाने गया बालक डूबा,लापता

Fri Aug 1 , 2025
सीहोर. शुक्रवार की दोपहर अपने दो दोस्तों के साथ सीवन नदी के बैंगन घाट पर नहाने गया 15 वर्षीय बालक नदी के गहरे पानी में डूब गया. सूचना मिलने पर पुलिस और एसडीआरएफ ने तलाशी अभियान चलाया, लेकिन शाम तक उसका पता नहीं चल सका. शनिवार को एक बार फिर […]

You May Like