नये अवतार में लांच की गयी टाटा सिएरा

मुंबई, 25 नवंबर (वार्ता) टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स ने टाटा सिएरा को नये अवतार में भारतीय बाजार में एक बार फिर पेश किया है। कंपनी ने मंगलवार को एक प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि नये जमाने के लिए नये सिरे से बनायी गयी सिएरा ने अपनी पुरानी शानदार विरासत और खास पहचान को बरकरार रखा है और आधुनिकता को भी अपनाया है। सिएरा पहली बार 1991 में लॉन्च की गयी थी। नये अवतार में टाटा सिएरा की कीमत 11.49 लाख रुपये से शुरू होती है। इसमें 1.5 लीटर का टीजीडीआई हाइप्रियन पेट्रोल इंजन है। इसे चार वेरिएंट स्मार्ट, प्योर, एडवेंचर और एकंप्लिश्ड में लॉन्च किया गया है।

टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी शैलेश चंद्रा ने लॉन्चिंग के मौके पर कहा, “नयी सिएरा के साथ हम भारतीय मोबिलिटी के लिए एक नया मापदंड स्थापित कर रहे हैं। टाटा सिएरा यह साबित करती है कि ग्राहक अब साधारण से कहीं अधिक की अपेक्षा रखते हैं – उन्हें ऐसा नवाचार चाहिये जो प्रेरित करे, ऐसा डिजाइन चाहिये जो दिल से जुड़ जाये, और ऐसा प्रीमियम अनुभव चाहिये जो हर सफर को एक नये स्तर पर ले जाये।” उन्होंने कहा कि नयी सिएरा आराम, अत्याधुनिक तकनीक और सुरक्षा के सर्वोच्च मानकों का मेल है।

Next Post

शेयर बाजारों में गिरावट जारी, सेंसेक्स 314 अंक लुढ़का

Tue Nov 25 , 2025
मुंबई, 25 नवंबर (वार्ता) विदेशों से मिले सकारात्मक संकेतों के बीच घरेलू शेयर बाजारों में मंगलवार को लगातार तीसरे दिन गिरावट देखी गयी और बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 313.70 अंक (0.37 प्रतिशत) टूटकर 84,587.01 अंक पर आ गया। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी-50 सूचकांक भी […]

You May Like

मनोरंजन