वर्दी का रुतबा या सरेआम मजाक? पुलिस की टोपी लगाकर बस में टिकट काट रहा युवक

सिंगरौली। जिले में खाकी वर्दी की गरिमा से जुड़ा एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। मोरवा से जिला मुख्यालय तक संचालित नगर बस सेवा क्रमांक एमपी 66 पी 1218 में एक युवक पुलिस की टोपी पहनकर खलासी का काम करते हुए देखा गया। इस घटना ने यात्रियों के बीच आश्चर्य और नाराजगी दोनों पैदा कर दी।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार युवक बिना किसी वैधानिक अधिकार के पुलिस विभाग की पहचान से जुड़ी टोपी का उपयोग कर रहा था। बस में सफर कर रहे लोगों ने इसे खाकी वर्दी के सम्मान के साथ खिलवाड़ बताया और इस पर कड़ी आपत्ति जताई। यात्रियों का कहना है कि पुलिस की वर्दी और उससे जुड़े प्रतीक देश में कानून, सुरक्षा और अनुशासन का प्रतीक माने जाते हैं, ऐसे में उनका दुरुपयोग गंभीर विषय है। जानकारों के मुताबिक पुलिस वर्दी या उससे जुड़े प्रतीकों का बिना अनुमति उपयोग करना कानूनन अपराध की श्रेणी में आ सकता है। यदि इस मामले की शिकायत दर्ज होती है तो संबंधित युवक के खिलाफ कार्रवाई संभव है। इस घटना के सामने आने के बाद अब सवाल उठ रहे हैं कि क्या पुलिस विभाग इस मामले को गंभीरता से लेते हुए सख्त कदम उठाएगा, ताकि भविष्य में खाकी की गरिमा के साथ इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

Next Post

पारिवारिक विवाद का खौफनाक अंत: पत्नी से मारपीट करने वाले दामाद की ससुर-साले ने गला घोंटकर की हत्या

Thu Mar 19 , 2026
सिंगरौली। बरगवां थाना क्षेत्र में हुई अंधी हत्या के मामले का पुलिस ने सफलता पूर्वक खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। यह मामला धारा 103(1) बीएनएस के अंतर्गत दर्ज किया गया था। घटना 15-16 मार्च की दरम्यानी रात ग्राम मझिगवां में घटित हुई थी, जहां देवधारी […]

You May Like