बाली के तट पर नाव पलटने से एक विदेशी पर्यटक की मौत, 2 अन्य घायल

जकार्ता, 23 मार्च (वार्ता) इंडोनेशिया के रिसॉर्ट द्वीप बाली के तट पर एक नाव पलटने से एक विदेशी पर्यटक की मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गए, शनिवार को एक अधिकारी ने बताया।

रीजेंसी में आपदा प्रबंधन और न्यूनीकरण एजेंसी की परिचालन इकाई के प्रमुख आई पुतु विडिया अदा ने यह जानकारी देते हुये बताया कि तेरह लोगों को ले जा रही नाव, जिसमें 11 ऑस्ट्रेलिया के थे, शुक्रवार को क्लुंगकुंग रीजेंसी के पास बड़ी लहरों से टकरा गई।

अदा ने कहा, “डेनपसार शहर के एक अस्पताल में ले जाते समय एक व्यक्ति की मौत हो गई, और दो अन्य घायल हो गए।”

बाली प्रांत के खोज और बचाव कार्यालय के प्रमुख आई न्योमन सिदाकार्या ने बताया कि उस समय द्वीप पर मौसम की स्थिति बहुत खराब थी।

Next Post

अमेरिका के न्यू मैक्सिको में पार्क में हुई गोलीबारी में 3 लोगों की मौत, 14 घायल

Sun Mar 23 , 2025
ह्यूस्टन, 23 मार्च (वार्ता) अमेरिका के न्यू मैक्सिको राज्य में शुक्रवार रात एक पार्क में हुई गोलीबारी में कम से कम तीन लोगों की मौत हो गई और 14 अन्य घायल हो गए। स्थानीय अधिकारियों ने पुष्टि की है कि पीड़ितों में 19 वर्षीय दो पुरुष और 16 वर्षीय एक […]

You May Like