अमेरिका के न्यू मैक्सिको में पार्क में हुई गोलीबारी में 3 लोगों की मौत, 14 घायल

ह्यूस्टन, 23 मार्च (वार्ता) अमेरिका के न्यू मैक्सिको राज्य में शुक्रवार रात एक पार्क में हुई गोलीबारी में कम से कम तीन लोगों की मौत हो गई और 14 अन्य घायल हो गए।

स्थानीय अधिकारियों ने पुष्टि की है कि पीड़ितों में 19 वर्षीय दो पुरुष और 16 वर्षीय एक लड़का शामिल है। घायलों की उम्र 16 से 36 वर्ष के बीच है और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जांच जारी है और अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है।

Next Post

पश्चिमी सूडान में अर्धसैनिक बलों के हमले में मारे गये 45 से अधिक लोग

Sun Mar 23 , 2025
खार्तूम, 23 मार्च (वार्ता) पश्चिमी सूडान में एल फशर से लगभग 210 किलोमीटर उत्तर में अल-मल्हा क्षेत्र में अर्धसैनिक रैपिड सपोर्ट फोर्स (आरएसएफ) के हमले में 45 से अधिक नागरिक मारे गए।स्थानीय संगठनों ने शनिवार को यह जानकारी दी। एल फशर में प्रतिरोध समितियों के समन्वय के एक सूत्र ने […]

You May Like