बदमाश ने चलाई कुल्हाड़ी, पति-पत्नी समेत बेटा घायल

जबलपुर: रांझी थाना अंतर्गत मड़ई में एक बदमाश ने कुल्हाड़ी से युवक पर हमला कर दिया। बीच बचाव करने पहुंचे उसके माता-पिता पर भी बदमाश ने हमला करते हुए मारपीट कर दी हमले में पति-पत्नी समेत बेटा घायल हो गया और बदमाश फरार हो गया। पुलिस रिपोर्ट पर प्रकरण दर्ज कर आरोपी की तलाशकर रही है।पुलिस ने बताया कि अभिषेक गोटिया उम्र 22 वर्ष निवासी मड़ई मस्जिद के पास रांझी ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह पेंटिंग का काम करता है।

उसके घर के बगल में रहने वाला संजू कोल बिना कारण आये दिन उसके साथ झगड़ा करता रहता है। रात को संजू कोल अपने घर से कुल्हाड़ी लेकर आया और जान से मारने की नियत से कुल्हाड़ी से हमलाकर दिया। पिता सुरेश गोटिया एवं मां राखी कोल बीच बचाव करने आये तो संजू कोल ने उसके माता पिता के साथ भी मारपीट कर पिता सुरेश गोटिया के वायें हाथ, मां राखी कोल के सिर में चोट पहुॅचा दी।

Next Post

300 एमएल तेजाब फेंकने का था मन, बाद में बदला प्लान

Mon Jul 7 , 2025
जबलपुर: ग्वरीघाट थाना अंतर्गत अवधपुरी कॉलोनी में सहेली श्रृद्धा दास 23 वर्ष को सरप्राईज देने का कहते हुये घर के बाहर बुलाकर तेजाब फेंकने वाली आरोपिया इश्तिा जेल भेजी जा चुकी है। सूत्रों के मुताबिक जेल में उससे जब अधिकारियों ने दिल दहला देने वाली वारदात के संबंध में पूछा […]

You May Like