खेलते-खेलते भटका मासूम, डायल-112 जवानों ने परिजनों से मिलाया

इटारसी। नर्मदापुरम जिले के थाना पथरोटा क्षेत्र में 7 वर्षीय बालक खेलते-खेलते रास्ता भटक गया। घटना 24 सितंबर की शाम 6 बजे की है, जब राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-112, भोपाल को सूचना मिली कि न्यास कॉलोनी स्थित एलआईसी ऑफिस के पास एक मासूम अकेला घूम रहा है और उसे पुलिस सहायता की जरूरत है।

सूचना मिलते ही पथरोटा क्षेत्र में तैनात डायल-112 वाहन मौके पर पहुँचा। प्रधान आरक्षक रणधीर सिंह और पायलट नीलेश पठारिया ने बालक को संरक्षण में लिया, लेकिन वह अपने घर का पता नहीं बता सका। जवानों ने उसे एफआरव्ही वाहन में बैठाकर आसपास परिजनों की तलाश शुरू की। लगातार प्रयासों के बाद परिजन की जानकारी मिली और पुलिस बच्चे को उनके घर ले गई।

पहचान और सत्यापन के बाद बालक को सुरक्षित परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। बताया गया कि खेलते-खेलते मासूम अपने घर का रास्ता भटक गया था। डायल-112 स्टाफ की तत्परता और सूझबूझ से किसी अनहोनी की संभावना टल गई।

Next Post

संगीत महाविद्यालय में दो दिवसीय संगीत कार्यशाला 

Sat Sep 27 , 2025
नरसिंहगढ़। शासकीय संगीत महाविद्यालय नरसिंहगढ़ में संस्कृति संचालनालय के तत्वावधान में दो दिवसीय संगीत कार्यशाला आयोजित की गई जिसमें जिले भर से आये संगीत से जुड़े विद्यार्थियों ने भाग लिया. कार्यशाला दिनांक 24 एवं 25 सितंबर को आयोजित की गई.  जिसमें 100 से 150 विद्यार्थियों ने भाग लिया. कार्यशाला का […]

You May Like

मनोरंजन