पीएम मोदी ने देश का सुशासन और विकास का नया अध्याय लिखा: मंत्री सिंह

जबलपुर: भारत की आजादी के बाद से अब तक कई प्रधानमंत्री बने, लेकिन नरेंद्र मोदी ऐसे पहले जनप्रतिनिधि हैं, जिन्होंने जनता के प्रत्यक्ष जनादेश के आधार पर लगातार लंबे समय तक देश का नेतृत्व करते हुए सुशासन और विकास का नया अध्याय लिखा है। यह बातें लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह ने शनिवार को पश्चिम विधानसभा के रामलीला मैदान में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कार्यकाल के 12 साल विश्वास के, विकास के और जनकल्याण के उपलक्ष्य में आयोजित वरिष्ठ जन सम्मान समारोह आयोजित में कहीं। आगे उन्होंने कहा कि देश के विकास और सुशासन को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल की सराहना की। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने पद को केवल सत्ता का माध्यम नहीं, बल्कि सेवा और जिम्मेदारी का दायित्व मानकर कार्य किया है और यही कारण है कि उनके नेतृत्व में देश ने अनेक क्षेत्रों में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं।
मंत्री सिंह ने आर्थिक मोर्चे पर देश की प्रगति का विवरण देते हुए कहा कि वर्ष 2014 में जब नरेंद्र मोदी ने देश की बागडोर संभाली थी, तब भारत की अर्थव्यवस्था लगभग 125 लाख करोड़ रुपये की थी, जो पिछले एक दशक में बढक़र 350 लाख करोड़ रुपये से अधिक हो गई है। इस दौरान देश ने वैश्विक स्तर पर अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत किया है और दुनिया की प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं में अपना स्थान बनाया है। इसके साथ ही उन्होंने महंगाई के मोर्चे पर मिली राहत का जिक्र करते हुए बताया कि वर्ष 2014 से पहले जो महंगाई दर लगभग 8.1 प्रतिशत के स्तर पर थी, वह वर्तमान में नियंत्रित होकर करीब 5.1 प्रतिशत के आसपास आ गई है, जिससे सरकार की नीतियों के कारण आम जनता को राहत मिली है और आर्थिक स्थिरता मजबूत हुई है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में विकास, सुशासन, पारदर्शिता और जनकल्याण
की योजनाओं को नई गति मिली है। गरीब, किसान, युवा और महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए अनेक योजनाएं संचालित की गई हैं, जिनका लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंच रहा है और इसी वजह से आज भारत विश्व मंच पर एक सशक्त, आत्मनिर्भर और तेजी से विकसित होने वाले राष्ट्र के रूप में उभर रहा है। कार्यक्रम के पूर्व लोक निर्माण मंत्री सिंह ने गढ़ा बावली से रामलीला मैदान तक जनसंपर्क भी किया। इस दौरान बड़ी संख्या में वरिष्ठजन एवं क्षेत्रीय नागरिक उपस्थित थे।
सुनीं जनता की समस्याएं
लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह ने मदन महल स्थित नागपाल गार्डन कार्यालय में आम जनता और कार्यकर्ताओं से भेंट कर उनकी समस्याओं व शिकायतों को जाना। इस दौरान नागरिकों ने बिजली, पानी, नाली की सफाई, आर्थिक सहायता, विद्यालयों में प्रवेश तथा छात्रवृत्ति जैसे विभिन्न विषयों को लेकर मंत्री सिंह को अपने आवेदन सौंपे। आम जन की परेशानियों को पूरी संवेदनशीलता से सुनने के बाद मंत्री सिंह ने मौके पर ही संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए।

Next Post

अटल सामुदायिक भवन बिलौंजी में जन कल्याण शिविर होगा आयोजित

Sun Jun 14 , 2026
सिंगरौली:नगरीय क्षेत्र के आम नागरिकों को शासन की कल्याणकारी योजनाओं का सीधा लाभ पहुंचाने और उनकी समस्याओं का मौके पर ही निराकरण करने के उद्देश्य से सिंगरौली में विशेष शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। शासन द्वारा जारी निर्देशों के तहत आगामी 15, 16 एवं 18 जून 2026 को […]

You May Like