इंदौर, इंदौर में मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) की असिस्टेंट प्रोफेसर परीक्षा रविवार को 30 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई। परीक्षा में करीब 12 हजार अभ्यर्थी शामिल हुए। परीक्षा दो पालियों में हुई। पहली पाली सुबह 10 से 11 बजे और दूसरी पाली दोपहर 1 से शाम 4 बजे तक आयोजित की गई। परीक्षा में पारदर्शिता और नकल रोकने के लिए केंद्रों पर त्रि-स्तरीय सुरक्षा व्यवस्था के साथ CCTV कैमरों से निगरानी की गई। अभ्यर्थियों को जांच और प्रवेश प्रक्रिया के लिए परीक्षा शुरू होने से करीब डेढ़ घंटे पहले केंद्र पहुंचना अनिवार्य किया गया था।
Next Post
बजट बढ़ता गया, विकास अटकता गया : MP के 6 बड़े शहरों में अधूरे कामों पर सवाल
Sun Oct 4 , 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश के छह बड़े शहरों—भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, सतना, सिंगरौली और रीवा—में नगर निगमों के बजट और विकास कार्यों को लेकर सवाल सामने आए हैं। कई शहरों में बजट लगातार बढ़ा, लेकिन सड़क, पानी, सीवर, आवास और अन्य बुनियादी सुविधाओं से जुड़े कुछ काम समय पर पूरे नहीं हो […]

You May Like
-
6 months ago
जलेश्वर महादेव क्षेत्र में जल संरचनाओ की साफ-सफाई