सुभाष नगर ब्रिज के पास डिवाइडर पर किया हुआ अतिक्रमण हटा

भोपाल। नगर निगम ने सुभाष ब्रिज के पास डिवाइडर पर किए गए अतिक्रमण को हटाया। इस कार्रवाई में डिवाइडर पर अवैध रूप से रखे गए फर्नीचर के सामान को जब्त कर निगम के स्टोर में भेज दिया गया। सुभाष ब्रिज के पास कुछ व्यक्तियों द्वारा डिवाइडर पर फर्नीचर का सामान रखकर अवैध रूप से व्यापार किया जा रहा था। इससे न केवल यातायात बाधित हो रहा था, बल्कि राहगीरों को भी असुविधा हो रही थी। जिसके बाद निगम प्रशासन ने इस अतिक्रमण को हटाया। इस कार्रवाई में विभिन्न प्रकार के फर्नीचर जैसे कि कुर्सियां, मेज, सोफे और अन्य सामान शामिल थे। जब्त किए गए सामान को निगम के वाहनों में भरकर स्टोर में भेज दिया गया है।

इनका कहना है

डिवाइडर सार्वजनिक संपत्ति हैं और इनका उपयोग यातायात और सौंदर्यीकरण के लिए किया जाता है, न कि व्यापारिक गतिविधियों के लिए। नगर निगम लगातार शहर के विभिन्न हिस्सों में अतिक्रमण विरोधी अभियान चला रहा है और आगे भी यह जारी रहेगा।

शैलेंद्र सिंह भदौरिया,अतिक्रमण दस्ता अधिकारी, नगर निगम भोपाल

 

Next Post

भिखारियों को कोलार भिक्षुगृह पहुंचाने के लिए शहर में बन रही 8 टीमें

Thu Apr 10 , 2025
भोपाल। शहर को भिखारी मुक्त बनाने के लिए प्रशासन द्वारा 8 टीमों का गठन किया जा रहा है, प्रशासन द्वारा बनाई जा रही टीमों में पुलिस की भी भागीदारी होगी। राजधानी में पारित हुए आदेश के तहत पुरे शहर से ट्रैफिक लाइट और मंदिरों के बाहर बैठने वाले सभी भिखारियों […]

You May Like

मनोरंजन