ऑपरेशन एपिक फ्यूरी के दौरान अमेरिका ने ईरान में 6,000 ठिकानों पर हमला करने का दावा किया

वाशिंगटन 13 मार्च (वार्ता) अमेरिका ने दावा किया है कि उसने ‘ऑपरेशन एपिक फ्यूरी’ के दौरान ईरान में 6,000 ठिकानों पर हमला किया है।

अमेरिका के केंद्रीय कमान की ओर से जारी किए गये नये आंकड़ों के अनुसार अमेरिका ने ‘ऑपरेशन एपिक फ्यूरी’ के दौरान ईरान में 6,000 ठिकानों पर हमला किया है। इस अभियान के लगभग 60 जहाज़ और 30 बारूदी सुरंगें बिछाने वाले ईरान जहाज़ों नुकसान पहुंचाया है या उन्हें नष्ट कर दिया है।

अमेरिकी केंद्रीय कमान के अनुसार ईरान में अन्य ठिकानों में सैन्य ठिकानों, हथियार बनाने की फैक्ट्रियां, बैलिस्टिक मिसाइल के केंद्रों, पनडुब्बियों और हवाई सुरक्षा प्रणालियों पर अमेरिका की ओर से हमले किये गये हैं।

अमेरिकी मीडिया की रिपोर्ट के अनुसार अमेरिकी सेना के जांचकर्ताओं का मानना है कि अमेरिका-इजरायल के संयुक्त अभियान की शुरुआत में हवाई हमलों के दौरान ईरान में एक विद्यालय पर गलती से हमला करने के लिए संभवतः अमेरिकी सेना ही जिम्मेदार है, लेकिन वे अभी तक किसी अंतिम निष्कर्ष पर नहीं पहुंचे हैं।

 

 

Next Post

इराक के एरबिल इलाके में ड्रोन हमले में फ्रांस के एक सैनिक की मौत, कई घायल

Fri Mar 13 , 2026
पेरिस 13 मार्च (वार्ता) इराक के एरबिल इलाके में ड्रोन हमले के दौरान एक फ्रांसीसी सैनिक मारा गया है और कई अन्य घायल हुए हैं। बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने कहा है कि इराक के एरबिल इलाके में एक ड्रोन हमले के दौरान एक […]

You May Like