
मांडू। कांग्रेस के नव संकल्प शिविर में मंगलवार को ऊर्जा, उत्साह और बदलाव की भावना से परिपूर्ण संवाद सत्र संपन्न हुआ। इस शिविर का उद्देश्य आगामी राजनीतिक दिशा को नई सोच के साथ तय करना रहा। सत्र में प्रदेश के जनहित से जुड़े अहम मुद्दों पर गंभीर मंथन किया गया और यह तय किया गया कि कांग्रेस अब हर जनसरोकार से जुड़े विषयों पर निर्णायक संघर्ष करेगी।
शिविर में “नई सोच से गढ़ेंगे नया मध्यप्रदेश” का संकल्प लेते हुए युवाओं, किसानों, महिलाओं और मजदूरों के हितों को प्राथमिकता देने की रणनीति बनाई गई। इस अवसर पर उपस्थित विधायकों और वरिष्ठ नेताओं का समूह फोटो भी लिया गया, जो एकजुटता और प्रतिबद्धता का प्रतीक बना।
शिविर में कांग्रेस नेतृत्व ने कार्यकर्ताओं को आगामी समय में संगठन को मजबूत करने, जमीनी स्तर पर सक्रियता बढ़ाने और जनविरोधी नीतियों के खिलाफ मुखर रहने का संदेश दिया।
