ट्रैफिक नियम तोड़ने पर कार्रवाई:56 ड्राइविंग लाइसेंस निलंबित

रीवा। रीवा जिले में ट्रैफिक नियमों के उल्लंघन पर लगाम कसने के लिए क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी (आरटीओ) द्वारा सख्त कदम उठाया गया है। हाल ही में रीवा शहर सहित विभिन्न थाना क्षेत्रों में की गई व्यापक जांच के दौरान कुल 56 प्रकरण ऐसे पाए गए, जिनमें वाहन चालकों ने गंभीर रूप से मोटर वाहन अधिनियम, 1988 के प्रावधानों का उल्लंघन किया था।इन मामलों में रेड लाइट जंप करना, ओवर स्पीडिंग, स्टंटबाजी, खतरनाक तरीके से वाहन चलाना, तथा नशे की हालत में ड्राइविंग जैसी गंभीर लापरवाहियाँ प्रमुख थीं। संबंधित थानों और ट्रैफिक अधिकारियों से प्राप्त रिपोर्टों के आधार पर इन सभी 56 मामलों को संज्ञान में लेते हुए क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी रीवा द्वारा तत्काल कार्रवाई करते हुए सभी 56 ड्राइविंग लाइसेंस निलंबित कर दिए गए हैं।जिनमे मुख्यत:,कुल 56 चालकों के ड्राइविंग लाइसेंस निलंबित हुए ,ट्रैफिक नियमों के गंभीर उल्लंघन जैसे नशे में वाहन चलाना, स्टंटबाजी आदि पाए गए,विभिन्न थानों व परिवहन अधिकारियों द्वारा की गई जांच में यह मामले सामने आए है।

मोटर यान अधिनियम, 1988 की धाराओं के अंतर्गत यह कार्रवाई कि गई।भविष्य में भी इसी तरह के जांच अभियान जारी रहेंगे।क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी ने स्पष्ट किया है कि सड़क सुरक्षा सर्वोपरि है और ऐसे किसी भी वाहन चालक को बख्शा नहीं जाएगा जो अपनी लापरवाही से खुद की और दूसरों की जान जोखिम में डालते हैं। उन्होंने आम नागरिकों से यातायात नियमों का पालन करने की अपील करते हुए कहा कि अभियान आगे भी जारी रहेगा और उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध कठोर कदम उठाए जाएंगे।

Next Post

जन कल्याण न्यास के तत्वाधान में आयोजित हुआ हरियाली तीज महोत्सव

Tue Jul 22 , 2025
सीधी।हिंदू जागरण मंच महाकौशल प्रांत के ट्रस्ट “जन कल्याण न्यास, जबलपुर” के बैनर तले सीधी जिले में हिंदू जागरण मंच की वीरांगना वाहिनी द्वारा हरियाली तीज महोत्सव का आयोजन स्थानीय होटल बसंत पैलेस (फ्लेवर्स रेस्टोरेंट) में आयोजित किया गया! जिसमे सावन के गीत, शिव जी के गीत, भजन, सामूहिक भजन, […]

You May Like