
० जनपद पंचायत कुसमी के गोतरा अष्टभुजी देवी मंदिर परिसर में आयोजित हुआ सामूहिक विवाह समारोह
नवभारत न्यूज
कुसमी 14 फरवरी। जिले के आदिवासी अंचल कुसमी में आज शुक्रवार को जनपद पंचायत कुसमी अंतर्गत गोतरा अष्टभुजी देवी मंदिर परिसर में धूमधाम एवं गाजे-बाजे के साथ विधि-विधान के साथ सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन सम्पन्न हुआ।
ढोल-नगाड़ों की गूंज और पारम्परिक रीति-रिवाजों के बीच 130 जोड़ों ने सात फेरे लेकर नए जीवन की शुरुआत की एवं वैवाहिक बंधन मे बंधे। इस अवसर पर सीधी कलेक्टर स्वरोचिष सोमवंशी, जिपं अध्यक्ष मंजू रामजी सिंह, जनपद अध्यक्ष श्यामवती सिंह, जिपं सदस्य हीराबाई सिंह, सेनि. डीईओ रणमत सिंह, कुसमी एसडीएम प्रिया पाठक, जनपद सीईओ ज्ञानेन्द्र मिश्रा सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारी और जनप्रतिनिधि शामिल हुए। समारोह को शांतिपूर्ण बनाने के लिए कुसमी थाना प्रभारी भूपेश बैश के नेतृत्व में पुलिस बल तैनात रहा। पुलिस लाइन सीधी, मड़वास और पोड़ी चौकी की टीमों ने सुरक्षा व्यवस्था संभाली। इस दौरान मंडल अध्यक्ष अखण्ड प्रताप सिंह, महामंत्री राजकुमार तिवारी, नायब तहसीलदार नारायण सिंह, अति. कार्यक्रम अधिकारी अजय द्विवेदी, उपयंत्री प्रदीप द्विवेदी, इंद्रलाल सिंह, बीआरसीसी अंगिरा द्विवेदी, जपं सदस्य जमुनी देवी, मोनी प्रजापति, भाजपा नेता रमेश पनाडिय़ा, शेषमणि मिश्रा, केके सिंह बघेल, जनपद के जेपी झारिया, पंकज मिश्रा, अखिलेश पाण्डेय, रामसुख यादव, अष्टभुजी देवी मंदिर समिति के सदस्य, हजारों ग्रामीण, सभी पंचायतो के सरपंच और सचिव, रोजगार सहायकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
००
वर-वधू को मिले उपहार
सरकार की योजना के तहत नवविवाहित जोड़ों को उपहार स्वरूप कपड़े, गहने, बर्तन और 49 हजार रूपये का चेक दिया गया। विवाह में कुल 51000 रुपये की सहायता राशि प्रदान की गई। रथ में सजे दूल्हे प्रशानिक अधिकारियो के साथ जब विवाह स्थल पर पहुंचे तो ग्रामीणों ने उनका जोरदार स्वागत किया।
००
स्वादिष्ट भोजन और भव्य आयोजन
समारोह में नाश्ते में नमकीन, समोसा, आलू बंडा और चाय परोसी गई। दोपहर के भोजन में दो तरह की सब्जी, पुलाव, पूड़ी, पापड़, सलाद और अचार की व्यवस्था की गई थी। विवाह गीतों से माहौल उत्सवमय बना रहा। जिसमे कनक द्विवेदी, अनुराग मिश्रा, राखी गुप्ता, रेखा गुप्ता और मनमोहन साकेत ने अपनी प्रस्तुति से समां बांधा।
००००००००००००
