तेज रफ़्तार कार ने स्कूटी सवार मां बेटी को कुचला, हालत नाजुक

ग्वालियर:शहर के गोविन्दपुरी चौराहे पर एक दर्दनाक हादसा हो गया। तेज रफ़्तार कार चालक ने स्कूटी सवार दो महिलाओं को जोरदार टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों महिलाएं सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गईं। हादसे के तुरंत बाद आसपास मौजूद लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुँचकर घायलों को नज़दीकी अस्पताल भिजवाया, जहाँ उनकी हालत नाज़ुक बताई जा रही है।

घटना स्थल से कुछ दूरी पर सड़क किनारे झाड़ियों में वह कार भी बरामद हुई, जिससे टक्कर मारी गई थी। पुलिस ने कार को अपने कब्जे में ले लिया है और चालक की तलाश शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक, घायल महिलाएं माँ-बेटी हैं और ग्वालियर शहर की ही रहने वाली हैं। घटना के बाद क्षेत्र में दहशत और आक्रोश का माहौल है।

Next Post

छात्र-छात्राओं ने फोड़ी दही हांडी

Mon Aug 18 , 2025
सिवनी मालवा: सिवनी मालवा की उपनगरीय बानापुरा जीवा ज्योति हायर सेकेंडरी स्कूल में श्री कृष्ण जन्माष्टमी उत्सव धूमधाम से मनाया गया। छात्र छात्राओं के द्वारा स्कूल परिसर में जन्मोत्सव कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें भगवान श्री कृष्ण के जीवन पर आधारित मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये। श्रीकृष्ण लीला को अपने […]

You May Like