साउथ अफ्रीका को जीत के लिए 299 रन की जरूरत

भारत ने मुकाबले में साउथ अफ्रीका के खिलाफ 50 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 298 रन का स्कोर खड़ा किया। अब साउथ अफ्रीका को जीत के लिए 299 रन बनाने होंगे। भारत के लिए सबसे ज्यादा 87 रन बनाए। उन्होंने ये रन 78 गेंदों का सामना करते हुए बनाए। इसके अलावा दीप्ति शर्मा 58 रन बनाकर नाबाद रही। वहीं, शुरआत में सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना ने 45 रन का योगदान दिया। इसके अलावा अंत में ऋचा घोष ने 34 रन की तेज तर्रार पारी खेली। साउथ अफ्रीका के लिए मुकाबले में सबसे ज्यादा 3 विकेट अयाबोंगा खाका ने लिए। इसके अलावा नॉनकुलुलेको म्लाबा, नादिन डी क्लार्क और क्लो ट्रायॉन को 1-1 विकेट मिला।

Next Post

अभिजिता राठौर: परोपकार की वह मिसाल, जो मृत्यु के बाद भी अमर हो गईं

Sun Nov 2 , 2025
इंदौर। परोपकार और साहस की अनुपम मिसाल पेश करते हुए इंदौर की युवा अधिवक्ता अभिजिता प्रवीण राठौर 38 वर्ष ने मृत्यु के बाद भी कई लोगों को नवजीवन दे दिया. जुपिटर विशेष अस्पताल में उपचार के दौरान ब्रेन डेड घोषित होने के बाद, उनके परिजनों ने दिवंगत की इच्छा का […]

You May Like