बेकरी निर्माण केंद्रों, ठेलों, फास्ट फूड स्टॉल से लिए गए नमूने

जबलपुर: खाद्य सुरक्षा प्रशासन की बेकरी निर्माण केन्द्रों व मुख्य मार्गों पर संचालित चाइनीज, फास्ट फूड स्टॉल के निरीक्षण की कार्यवाही सोमवार को भी जारी रही। खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने सोमवार को बिलहरी स्थित सोनू चाइनीज सेंटर से चिली सॉस, साई राम चाइनीज से पेटिस, ब्यौहारबाग हाईकोर्ट रोड स्थित ब्रदर्स फूड्स् प्वाइंट से चिकन टिक्का, नवाब कोरमा से चिकन सोरबा, रानीताल यादव कॉलोनी स्थित स्पेशलिस्ट चाइनीज सेंटर से नूडल्स एवं स्टैण्डर्ड फूड स्टॉल से पावभाजी की भाजी, शहपुरा स्थित जैन बेकरी से चॉकलेट एवं केक के नमूने लिये गये।

खाद्य सुरक्षा अधिकारी देवेंद्र कुमार दुबे के अनुसार निरीक्षण के दौरान खाद्य कारोबारियों को गुणवत्तापूर्ण सॉस, तेल, पाव, नूडल्स आदि का उपयोग करने के निर्देश दिये गये। साथ ही खाद्य पदार्थों के लेबल पर अंकित अवसान तिथि का विशेष ध्यान रखने की हिदायत भी दी गई।

Next Post

अमानत में ख्यानत: सुधरवाने दी कार हड़पी

Tue Dec 16 , 2025
जबलपुर: संजीवनीनगर थाना क्षेत्र में डाक्टर द्वारा सुधरवाने दी गई कार गैरिज मालिक ने हड़प ली। पुलिस ने अमानत में ख्यानत का प्रकरण दर्ज कर लिया है।पुलिस ने बताया कि विजय आनंद मरावी 40 वर्ष निवासी जसूजा टावर के पास धनवंतरी नगर ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह पेशे से […]

You May Like

Play sound