अमानत में ख्यानत: सुधरवाने दी कार हड़पी

जबलपुर: संजीवनीनगर थाना क्षेत्र में डाक्टर द्वारा सुधरवाने दी गई कार गैरिज मालिक ने हड़प ली। पुलिस ने अमानत में ख्यानत का प्रकरण दर्ज कर लिया है।पुलिस ने बताया कि विजय आनंद मरावी 40 वर्ष निवासी जसूजा टावर के पास धनवंतरी नगर ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह पेशे से डाॅक्टर है वह घर में ही क्लीनिक चलाता है।

25 जनवरी 24 को वह अपनी टोयटा कम्पनी की कार क्रमांक एमपी 20 सीडी 4809 को सुधरवाने के लिये जासूजा सिटी घर से नीलेश साहू केा दिया था, कार उसकी मां पुष्पा मरावी के नाम पर रजिस्टर्ड है, नीलेश साहू कार को अपने गैरिज जबाली होटल के बाजू में ले गया‌ कार सुधरने के बाद उसने अपनी कार मांगी तो वापस नहीं कर रहा है उसने गैरिज जाकर देखा उसकी कार नहीं थी, नीलेश साहू ने उसकी कार को बेइमानी पूर्वक जानबूझकर अपने कब्जे में लेकर खुर्द बुर्द कर दिया है।

Next Post

एलिवेटेड कॉरिडोर बनाने के निर्णय पर आरोप प्रत्यारोप शुरू

Tue Dec 16 , 2025
इंदौर: कल इंदौर के प्रभारी मंत्री एवं मुख्यमंत्री ने बीआरटीएस पर एलिवेटेड कॉरिडोर बनाने के निर्देश दे दिए. इसके बाद से कांग्रेस ने भाजपा नेताओं को आड़े हाथों लिया और भाजपा ने एलिवेटेड कॉरिडोर की प्लानिंग को गलत बताते हुए दुर्जनता करार दिया है.एबी रोड पर अब एलिवेटेड कॉरिडोर बनेगा। […]

You May Like