
सिंगरौली। जयंत चौकी पुलिस की टीम ने अलग-अलग स्थानों में दबिश देते हुये 10 आरोपियों के कब्जे से 100 लीटर देशी महुआ शराब जप्त कर कार्रवाई की है। साथ ही एक स्थाई वारंटी को भी गिरफ्तार किया गया है।
संग्राम सिंह पिता ललोहर सिंह, रिंकी केवट पति गोविन्द केवट, श्याम कली गुप्ता पति सोनू गुप्ता , अशोक देबी पति बुद्धसेन कोल, सपना केवट पति आशीष केवट, गीता सिंह पति दीपू सिंह निवासी गोलाई बस्ती, हरी यादव पिता जौहर यादव, सूरज वर्मा पिता मोहन वर्मा निवासी बस पड़ाव एवं पूजा सोनी पति राधे सोनी निवासी बैगा बस्ती निवासी जयंत तथा चन्दन स्वीपर पिता भोला राम निवासी चर्च बस्ती के कब्जे से 100 लीटर देशी एवं महुआ शराब जप्त कर कार्रवाई की गई है। वही एक स्थाई वारंटी सूर्य प्रकाश जायसवाल उर्फ सूर्या पिता जगन्नाथ निवासी कर्सुआलाल हाल निवासी शंकर मार्केट जयंत पिछले दो सालों से फरार था। जहां उसे गिरफ्तार कर आज न्यायालय में पेश किया गया।
