केंद्रीय मंत्री डॉ खटीक ने सतधरू परियोजना का निरीक्षण कर पौधारोपण किया

दमोह: केंद्रीय मंत्री डॉ वीरेंद्र खटीक ने सतधरू परियोजना का निरीक्षण कर बैठक ली और परियोजना की प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों को समय सीमा में कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। इसके उपरांत उन्होंने परिसर में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

इस अवसर पर अनेक वरिष्ठ अधिकारी, जनप्रतिनिधि और स्थानीय नागरिक भी उपस्थित रहे। डॉ खटीक ने कहा कि सतधरू परियोजना क्षेत्र के किसानों की सिंचाई व्यवस्था को मजबूत करेगी और क्षेत्रीय विकास में मील का पत्थर साबित होगी।

Next Post

केंद्रीय मंत्री खटीक नवभारत के दमोह कार्यालय आये और आत्मीय बातचीत की

Fri Jun 13 , 2025
दमोह:सामाजिक न्याय व अधिकारिता मंत्री डॉ वीरेंद्र खटीक गुरुवार शाम को दमोह पहुंचे. उन्होंने सभी कार्यक्रम निरस्त कर दिए और मीडिया से चर्चा करते हुए अहमदाबाद में विमान दुर्घटना घटना में जान गंवाने वाले लोगों को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की.सर्किट हाउस पर जिला अध्यक्ष श्याम शिवहरे,सांसद राहुल सिंह, कलेक्टर श्री […]

You May Like