
सिवनी। होमगार्ड कार्यालय में पदस्थ आदिवासी सैनिक शिवनाथ सिंह उईके ने जिला कमांडेंट श्रीमती स्नेहलता पाठ्या पर गंभीर आरोप लगाए हैं। शिवनाथ उईके, जो 1984 से सेवा में हैं और 7 जून 2025 को सेवानिवृत्त होने वाले हैं, ने बताया कि कमांडेंट द्वारा उन्हें जातिगत अपमान, मानसिक प्रताड़ना और आर्थिक शोषण का सामना करना पड़ा है। उनके अनुसार, जय हिन्द कहने पर भी उन्हें जातिगत टिप्पणी का शिकार बनाया गया और उनका वेतन काटने के निर्देश दिए गए।
सैनिक ने आरोप लगाया कि कमांडेंट हर सैनिक और वालंटियर से ₹1,000 प्रतिमाह भुगतान की मांग करती हैं और सेवानिवृत्ति के बाद मिलने वाली राशि न देने की धमकी भी दी गई। मामले की शिकायत पुलिस अधीक्षक, जनजातीय आयोग और उच्च अधिकारियों से की गई है। अब सवाल यह है कि क्या प्रशासन इस मामले में निष्पक्ष जांच करेगा और पीड़ित आदिवासी सैनिक को न्याय दिला पाएगा?
इनका कहना है
संबंधित सैनिक जिस थाने में तैनाती रहती है उसकी अनुपस्थिति उपस्थित के आधार पर कार्यवाही की जाती है और रही बात पैसे मांगने की तो यह बात गलत है।
श्रीमती स्नेहलता पाठ्या,
डिस्ट्रिक्ट कमाण्डेन्ट होमगार्ड, सिवनी
इनका कहना है
हर महीने हर सैनिक से वेतन के नाम पर ₹1000 लेती हैं मैंने पैसे देने से मना कर दिया तो मेरे साथ ऐसा व्यवहार किया जा रहा है
विश्वनाथ उईके
रिटायर्ड होमगार्ड सैनिक सिवनी
