जुमेराती क्षेत्र में अवैध पार्किंग से बढ़ा जाम का संकट

भोपाल:राजधानी के जुमेराती क्षेत्र के मुख्य मार्ग के टर्निंग प्वाइंट पर अवैध रूप से चार पहिया वाहनों की पार्किंग की जा रही है। इस अव्यवस्थित पार्किंग के कारण यहां लगातार जाम की स्थिति बन रही है।

सुबह और शाम के व्यस्त समय में तो हालात और भी खराब हो जाते हैं, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों को घंटों परेशानी उठानी पड़ती है। संकरी सड़क पर गाड़ियों के खड़े होने से आमजन को निकलने में दिक्कतें आ रही हैं। कई बार एंबुलेंस और अन्य जरूरी वाहन भी जाम में फंस जाते हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि बार-बार शिकायत करने के बावजूद जिम्मेदार विभाग कोई ठोस कार्रवाई नहीं कर रहे है, जिससे समस्या दिन-ब-दिन गंभीर होती जा रही है।

Next Post

व्यापम केस: 10 साल बाद सीबीआई कोर्ट में शुरू होगा ट्रायल, 9 डाक्टर समेत 122 आरोपियों के खिलाफ तय होंगे आरोप

Thu Aug 28 , 2025
ग्वालियर:जिले में फर्जी तरीके से पीएमटी पास करने के मामले में एफआईआर होने के लगभग 10 साल बाद इस मामले में अब सीबीआई ट्रायल कोर्ट में आरोप तय होंगे. साल 2015 में सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले में सीबीआई जांच कराने के आदेश दिए थे, इसके बाद एसआईटी से केस […]

You May Like