हिर्रवाह में रंगदारी वसूली, दो युवकों के साथ मारपीट

सिंगरौली । सिंगरौली महोत्सव कार्यक्रम देखकर बीती रात घर जा रहे दो युवको के साथ एक दर्जन रंगदारों ने सासन पुलिस चौकी क्षेत्र के हिर्रवाह में बेरहमी से मारपीट कर इनोवा गाड़ी में तोड़फोड़ किये जाने का मामला सामने आया है। घायल युवक का इलाज जिला चिकित्सालय सह ट्रामा सेंटर में चल रहा है।

जानकारी के अनुसार सोमवार की रात सिंगरौली महोत्सव कार्यक्रम देखकर इनोवा कार से विंध्यराज सिंह बैस एवं रामप्रकाश बैस घर जा रहे थे कि आधी रात को हिर्रवाह में दो बुलेरो एवं स्कॉर्पियों समेत तीन वाहनों में सवार रंगदार वसूलबाजों ने इनोवा वाहन को खड़ा कराते हुये रंगदारी वसूली की मांग करने लगे। सुविधा शुल्क न देने पर रंगदारों ने हॉकी-डंडों से मारपीट करते हुये इनोवा कार में भी जमकर तोड़फोड़ किये। इस मारपीट की घटना में विंध्यराज बैस एवं रामप्रकाश बैस को काफी चोटे आई। जिनका इलाज जिला चिकित्सालय सह ट्रामा सेंटर में चल रहा है। पीड़ित जनों ने बताया कि आरोपी मारपीट करने के बाद यह भी धमकी देते हुये कहा कि यदि थाने में रिपोर्ट किये तो यहीं पेट्रोल से वाहन समेत सभी को जला दूंगा। रंगदारों ने पेट्रोल भी लिया था और बार-बार बॉटल में भरे पेट्रोल को दिखा भी रहे थे। फिर भी मामला कोतवाली थाना में पहुंचा है और पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है, लेकिन कोतवाली क्षेत्र में अराजक तत्वों की सक्रियता, पुलिस की चुप्पी को लेकर तरह-तरह के सवाल खड़े किये जा रहे हैं।

Next Post

कांग्रेस का पानी को लेकर राजबाड़ा पर जोरदार धरना आंदोलन, शहर बूंद बूंद पानी को तरस रहा: पटवारी

Tue May 26 , 2026
इंदौर। कांग्रेस ने शहर में व्यापार भीषण जलसंकट को लेकर आज राजबाड़ा पर धरना आंदोलन किया। इस दौरान कांग्रेस ने पानी की कमी और अव्यवस्था को लेकर महापौर से इस्तीफे की मांग की। साथ ही आम जनता को शुद्ध, सुलभ और सुचारू रूप से पानी उपलब्ध कराने की बात कही। आज […]

You May Like