सरदार पटेल की प्रतिमा भारत की एकता और अटूट संकल्प की प्रतीक: सिंधिया

केवड़िया, 24 अक्टूबर (वार्ता) संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने शुक्रवार को गुजरात में नर्मदा जिले के केवड़िया स्थित स्टेच्यू ऑफ यूनिटी को देखने के बाद कहा कि यह प्रतिमा केवल देश के पहले गृहमंत्री की स्मृति नहीं, बल्कि उस एकता, अखंडता और राष्ट्रनिर्माण के संकल्प का प्रतीक है, जिसने स्वतंत्र भारत की नींव को सुदृढ़ बनाया।

श्री सिंधिया ने भारत के लौहपुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल को नमन किया और कहा कि स्टेच्यू ऑफ यूनिटी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की दूरदर्शी सोच और भारत की सांस्कृतिक शक्ति में उनके अटूट विश्वास का परिणाम है। उन्होंने कहा, “ यह प्रतिमा हमें स्मरण कराती है कि भारत की असली शक्ति उसकी विविधता में निहित एकता में है। सरदार पटेल ने जिस भारत को एक सूत्र में पिरोया, आज वही भारत आत्मनिर्भरता और विकास के मार्ग पर दृढ़ता से अग्रसर है। ”

श्री सिंधिया ने कहा कि श्री मोदी के नेतृत्व में विकसित भारतएट2047 का संकल्प, सरदार पटेल के ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ के स्वप्न का विस्तार है। उन्होंने कहा कि आज भारत डिजिटल परिवर्तन, आत्मनिर्भरता और नवाचार की दिशा में जिस तेजी से आगे बढ़ रहा है, उसकी जड़ें उसी एकता और राष्ट्रभाव में हैं जो सरदार पटेल ने हमें दी।

उल्लेखनीय है कि श्री सिंधिया गुरुवार से दो दिवसीय गुजरात दौरे के तहत यहां आये हैं। आज वह वडोदरा में रोजगार मेले में शामिल हुए और उन्होंने केवड़िया में आयोजित ग्रामीण डाक सम्मेलन को संबोधित किया तथा स्टैच्यू ऑफ यूनिटी का दौरा भी किया। उनके इस दो दिवसीय दौरे का उद्देश्य डाक एवं दूरसंचार सेवाओं के सशक्तिकरण के साथ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के ‘आत्मनिर्भर भारत’ और ‘सेवा से जनसेवा’ के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाना है।

Next Post

रुपया पांच पैसे मजबूत

Fri Oct 24 , 2025
मुंबई, 24 अक्टूबर (वार्ता) अंतरबैंकिंग मुद्रा बाजार में शुक्रवार को रुपया 5.50 पैसे मजबूत हुआ और कारोबार की समाप्ति पर एक डॉलर 87.83 रुपये का बोला गया। भारतीय मुद्रा लगातार तीसरे दिन मजबूत हुई है। गुरुवार को यह 4.50 पैसे की तेजी के साथ 87.8850 रुपये प्रति डॉलर पर रही […]

You May Like