रुपया पांच पैसे मजबूत

मुंबई, 24 अक्टूबर (वार्ता) अंतरबैंकिंग मुद्रा बाजार में शुक्रवार को रुपया 5.50 पैसे मजबूत हुआ और कारोबार की समाप्ति पर एक डॉलर 87.83 रुपये का बोला गया।

भारतीय मुद्रा लगातार तीसरे दिन मजबूत हुई है। गुरुवार को यह 4.50 पैसे की तेजी के साथ 87.8850 रुपये प्रति डॉलर पर रही थी।

रुपया आज 10 पैसे की बढ़त के साथ 87.78 रुपये प्रति डॉलर पर खुला। बीच कारोबार में नीचे 87.85 रुपये और ऊपर 87.63 रुपये प्रति डॉलर तक गया।

कारोबारियों ने बताया कि निजी और सार्वजनिक बैंकों की ओर से डॉलर की बिक्री बढ़ने से रुपया मजबूत हुआ है। हालांकि अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में तेजी से रुपये की बढ़त सीमित रही।

Next Post

पतंजलि योगपीठ में गढ़ा गया चिकित्सा विज्ञान का नया इतिहास

Fri Oct 24 , 2025
अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त पंतजलि इमरजेंसी एण्ड क्रिटिकल केयर हॉस्पिटल का अनौपचारिक प्रारंभ • आज चिकित्सा विज्ञान के अनुष्ठान का नया अध्याय प्रारंभ हो रहा है : स्वामी रामदेव जी महाराज • यह हॉस्पिटल मात्र बीजारोपण है, दिल्ली-एन.सी.आर. में एम्स, अपोलो या मेदांता से भी बड़ा वर्जन बहुत जल्द आएगा […]

You May Like