आम बजट में 36 जीवन रक्षक दवाओं पर आयात शुल्क में छूट

नयी दिल्ली, 01 फरवरी (वार्ता) वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आम बजट 2025-26 में जीवन रक्षक दवाओं को सस्ता बनाने के लिये इस तरह की 36 आयातित दवाओं और उनको बनाने मेें काम आने वाले बल्क ड्रग्स (बड़ी मात्रा में) पर आधार आयात शुल्क (बीसीडी) को खत्म करने की घोषणा की है।

श्रीमती सीतारमण ने शनिवार को आम बजट 2025-26 के अपने बजट भाषण में कहा कि छह जीवन रक्षक दवाओं को पांच प्रतिशत शुल्क की रियायती दर के तहत लाया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि 37 अन्य दवाओं तथा 13 नए रोगी सहायता कार्यक्रमों को बीसीडी से मुक्त रखा जाएगा, बशर्तें ये दवाइयां और सहायता कार्यक्रम मरीजों को मुफ्त में उपलब्ध कराये जाते हों।

Next Post

व्यक्तिगत आयकर के नये स्लैब

Sat Feb 1 , 2025
नयी दिल्ली, 01 फरवरी (वार्ता) वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की ओर से आम बजट 2025-26 में व्यक्तिगत आयकर संबंधी नये प्रस्ताव इस प्रकार हैंः नए आयकर ढांचे में 12 लाख रुपये तक की वार्षिक आय पर कर शून्य, मानक कटौती (75 हजार रुपये) को मिलाने पर मध्यवर्ग को 12.75 लाख […]

You May Like