बेबी शार्क पर थिरकीं कियारा आडवाणी, सिद्धार्थ मल्होत्रा ने कैमरे में कैद किया क्यूट वीडियो

कियारा आडवाणी का ‘बेबी शार्क’ गाते हुए क्यूट वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें सिद्धार्थ मल्होत्रा उन्हें रिकॉर्ड करते नजर आए। फैंस इस वीडियो को उनकी बेटी सरायाह से जोड़ रहे हैं।

बॉलीवुड की सबसे चर्चित जोड़ियों में से एक कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं। साल 2023 में शादी के बंधन में बंधने के बाद यह कपल 2025 में बेटी सरायाह मल्होत्रा के पेरेंट्स बना और अब अपनी फैमिली लाइफ को एंजॉय कर रहा है। इसी बीच कियारा का एक क्यूट वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने फैंस का दिल जीत लिया है।

हाल ही में कियारा आडवाणी ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर समर वेकेशन का एक छोटा सा वीडियो शेयर किया। इस वीडियो में वह मशहूर बच्चों का गाना ‘बेबी शार्क’ गाती नजर आ रही हैं। उनका यह अंदाज बेहद प्यारा और नैचुरल लग रहा है। खास बात यह रही कि वहां मौजूद शेफ लाइव काउंटर पर बीट्स के जरिए कियारा का साथ देते दिखाई दिए, जिससे पूरा माहौल और भी मजेदार बन गया।

सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी की केमिस्ट्री
वीडियो में सिद्धार्थ मल्होत्रा भी नजर आए, जो इस क्यूट मोमेंट को अपने कैमरे में कैद कर रहे थे। सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी के इस केमिस्ट्री भरे वीडियो ने सोशल मीडिया पर फैंस को खूब एंटरटेन किया। जैसे ही यह वीडियो सामने आया, फैंस ने कमेंट्स की झड़ी लगा दी। एक यूजर ने लिखा कि ये तो पक्का सरायाह का फेवरेट सॉन्ग होगा, वहीं दूसरे ने कहा कि कियारा कितनी क्यूट है।

कपल का पेरेंटहुड मोमेंट्स
यह पहली बार नहीं है जब इस कपल ने अपने पेरेंटहुड मोमेंट्स से फैंस को खुश किया हो। इससे पहले सिद्धार्थ मल्होत्रा ने एक सेल्फी शेयर की थी, जिसमें उनके बालों में बो क्लिप लगी हुई थी। इस फोटो के साथ उन्होंने मजाकिया अंदाज में लिखा था कि बिना बताए कैसे बताया जाए कि वह एक बेटी के पिता हैं। इस पोस्ट ने भी सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोरी थीं।

सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी की फिल्में
वर्क फ्रंट की बात करें तो सिद्धार्थ मल्होत्रा जल्द ही अपनी फिल्म ‘वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ में नजर आने वाले हैं, जिसमें उनके साथ तमन्ना भाटिया दिखाई देंगी। वहीं कियारा आडवाणी सुपरस्टार यश की फिल्म ‘टॉक्सिक’ में अहम भूमिका निभा रही हैं। इस फिल्म में हुमा कुरैशी, नयनतारा और तारा सुतारिया भी नजर आएंगी।

Next Post

दिल्ली हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, करिश्मा कपूर के बच्चों को राहत, संजय कपूर की संपत्ति बेचने पर लगी रोक

Fri May 1 , 2026
दिल्ली हाईकोर्ट ने संजय कपूर की संपत्ति बेचने और ट्रांसफर पर रोक लगा दी है, जिससे करिश्मा कपूर और उनके बच्चों को राहत मिली। कोर्ट ने बैंक खात को फ्रीज करने के निर्देश दिए हैं। संजय कपूर की संपत्ति से जुड़े मामले में करिश्मा कपूर और उनके बच्चों समायरा व […]

You May Like