भिंड में स्कोर्पियो में सवार सरपंच पति ने की फायरिंग

भिंड: शहर के कोतवाली क्षेत्र में देर रात उस समय सनसनी फैल गई जब एक काले रंग की स्कॉर्पियो में सवार युवक ने खुलेआम पिस्टल लहराकर फायरिंग की। इससे इलाके में दहशत छा गई। पुलिस ने आरोपी को मौके से गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गये युवक की पहचान खैरा गांव के सरपंच पति के तौर पर हुई। उसके पास से 32 बोर की अवैध पिस्टल और एक जिंदा राउंड बरामद हुआ है। इस मामले में एफआईआर दर्ज की गई।

जानकारी मिली कि काले रंग की स्कॉर्पियो में एक युवक अवैध हथियार लेकर किसी वारदात की फिराक में घूम रहा है। पुलिस टीम ने प्रमोद चौधरी मैरिज गार्डन, स्वतंत्र नगर के पास घेराबंदी कर युवक को पकड़ा। आरोपी की पहचान अश्वनी प्रताप सिंह भदौरिया उर्फ सोनू खैरा, उम्र 34 वर्ष, निवासी ग्राम खैरा श्यामपुरा थाना ऊमरी के रूप में हुई।तलाशी के दौरान आरोपी की कमर से एक लोडेड 32 बोर की पिस्टल और एक जिंदा राउंड बरामद हुआ। आरोपी वैध लाइसेंस नहीं दिखा सका, जिसके बाद उसे आर्म्स एक्ट के तहत गिरफ्तार कर लिया गया।

Next Post

दो गायों की करंट लगने से मृत्यु, बच्चों को भी लगा करंट

Sun Aug 10 , 2025
ग्वालियर: वार्ड क्रमांक 17 के आनंद नगर में बहुत ही दुखद घटना हुई। आनंद नगर में मंशापूर्ण हनुमान मंदिर के ठीक बाहर दो गायों की करंट लगने से मृत्यु हो गई। करंट का कारण कुछ लड़कों द्वारा जबरदस्ती लोहे की एंगलों पर बिजली का करंट लगा देने के कारण हुई। […]

You May Like