बघेल पर सीबीआई ने महादेव बेटिंग एप मामले में की एफआईआर दर्ज

रायपुर (वार्ता) छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर सीबीआई ने महादेव बेटिंग एप मामले में एफआईआर दर्ज की है। एफआईआर में बेटिंग एप के प्रमोटर सौरभ चंद्राकर और रवि उप्पल समेत 21 आरोपियों के नाम शामिल हैं।

इसमें छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री बघेल को आरोपी बनाया गया है। वे छह नंबर के आरोपी बनाए गए हैं।

एफ आई आर के बाद सीबीआई इस मामले में श्री बघेल से पूछताछ कर सकती है। सीबीआई ने हाल ही में देशभर में भूपेश बघेल समेत तमाम आरोपियों के 60 जगहों पर छापेमारी की थी।

कई राजनेता, नौकरशाह और पुलिस अधिकारियों के यहां छापेमारी की गई थी। इनमें छत्तीसगढ़, भोपाल, कोलकाता और दिल्ली में छापे मारे गए थे। इस दौरान कई राजनेताओं, पुलिस अधिकारियों के परिसरों पर तलाशी लेकर छानबीन की गई थी।

Next Post

उत्तरी कश्मीर के हंदवाड़ा में आग से दो रिहायशी मकान क्षतिग्रस्त

Wed Apr 2 , 2025
श्रीनगर, (वार्ता) उत्तरी कश्मीर के हंदवाड़ा उप-जिले के एक गांव में मंगलवार सुबह आग लग गई, जिससे दो रिहायशी मकानों को काफी नुकसान पहुंचा। स्थानीय लोगों के अनुसार, हंदवाड़ा के हचमार्गी में जहांगीर अहमद बधाना के घर में आग लगी और तेजी से फैल गई तथा पड़ोसी मकान को भी […]

You May Like

Play sound