गौवंश को कत्लखाने ले जा रहे 2 आरोपी पकड़ाए, 4 गौवंश जप्त

मुलताई।थाना क्षेत्र के ग्राम बिरोली झिल्पा के पास से पुलिस द्वारा गौवंश की तस्करी करने वाले 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर 4 गौवंश जप्त कर गौशाला भिजवाया गया है।टीआई नरेंद्र सिंह परिहार ने बताया बीते 18 दिसम्बर 2025 को शाम करीब 6 बजे पुलिस को सूचना मिली कि ग्राम बिरोली झिल्पा क्षेत्र में दो व्यक्ति 4 नग गौवंश (बैल) को अवैध रूप से हांकते हुए ले जा रहे हैं।जानकारी मिलते ही थाना प्रभारी नरेन्द्र सिंह परिहार के नेतृत्व में पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुँची।मौके पर पुलिस टीम ने पाया की 2 व्यक्ति 4 नग गौवंश बैलों को मारते-पीटते, भूखे-प्यासे हालत में पैदल हांकते हुए पट्टन की ओर ले जा रहे थे। पुलिस टीम को देखकर आरोपी गौवंश को छोड़कर भागने लगे, जिन्हें घेराबंदी कर बमुश्किल पकड़ा गया। पूछताछ में आरोपियों द्वारा प्रारंभ में गौवंश मोर्शी (महाराष्ट्र) ले जाना बताया। जिनसे वैध दस्तावेज मांगने पर कोई दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए गए। सघन पूछताछ में दोनों आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे उक्त गौवंश मोर्शी जिला अमरावती (महाराष्ट्र) स्थित कत्लखाने ले जा रहे थे। पुलिस द्वारा आरोपी राजेश उर्फ गोलू पिता जंगीलाल काले, उम्र 28 वर्ष, जाति गायकी, निवासी ग्राम घाट पिपरिया, थाना मुलताई, जिला बैतूल एवं दीनू उर्फ दिनेश पिता मिरगु सूर्यवंशी, उम्र 35 वर्ष, जाति निहाल, निवासी ग्राम प्रभातपट्टन, थाना मुलताई को गिरफ्तार किया गया।

Next Post

सीएम डॉ यादव 8 जनवरी को खुरई में 500 करोड़ के विकास कार्यों का लोकार्पण करेंगे

Sun Dec 21 , 2025
सागर। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव आगामी 8 जनवरी को खुरई आ रहे हैं। उक्त आशय की जानकारी देते हुए पूर्व गृहमंत्री एवं खुरई क्षेत्र के विधायक भूपेन्द्र सिंह ने बताया कि मुख्यमंत्री खुरई में विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत लगभग 500 करोड़ की लागत के निर्माण एवं विकास कार्यों का लोकार्पण […]

You May Like