विधानसभा में वित्त वर्ष 2025 26 के लिए वार्षिक बजट पेश, चार लाख 21 हजार करोड़ रुपयों से अधिक का प्रावधान

मध्यप्रदेश के उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने आज विधानसभा में वित्त वर्ष 2025 26 के लिए वार्षिक बजट पेश किया, जिसमें चार लाख 21 हजार करोड़ रुपयों से अधिक का प्रावधान है। यह राशि पिछले वर्ष की तुलना में लगभग 15 प्रतिशत अधिक है और किसी नए कर का प्रावधान नहीं किया गया है।

वित्त मंत्री श्री देवड़ा ने लगभग डेढ़ घंटे के बजट भाषण में कहा कि “विकसित मध्यप्रदेश” के लक्ष्य के साथ इस बजट को तैयार किया गया है और इस बार बजट में प्रावधानित राशि पहली बार चार लाख करोड़ रुपयों को पार कर गयी है। वित्त वर्ष 2024 25 में लगभग साढ़े तीन लाख करोड़ रुपए के बजट का प्रावधान था।

श्री देवड़ा ने कहा कि बजट में नए कर का प्रावधान नहीं किया गया है। तीन लाख रोजगार के अवसर मुहैया कराने के प्रयास भी इस बजट में किए गए हैं। उन्होंने कहा कि बजट गरीब, युवा, किसान और महिलाओं (ज्ञान) के सर्वांगीण विकास को ध्यान में रखकर बनाया गया है। इन्हीं को केंद्र में रखकर विभिन्न योजनाओं में बजट प्रावधान किए गए हैं।

सरकार ने पूर्व से संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं को जारी रखते हुए उनकी बजट राशि

Next Post

बजट जीरो वेस्ट बजटिंग प्रक्रिया से तैयार किया है

Wed Mar 12 , 2025
बजट को लेके बोले मंत्री देवड़ा नवभारत प्रतिनिधि भोपाल,12 मार्च पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पहुंचे विधानसभा,दर्शक दीर्घा में बैठकर बजट भाषण को सुना ,इसके अलावा 1 लाख किलोमीटर का सड़क बनाने का लक्ष्य होगा आने वाले साल में, और मुख्यमंत्री कृषक उन्नति योजना की होगी शुरुआत। वही Mp में […]

You May Like