सीहोर। भाजपा की तीसरी आंख कार्यकर्ता की कार्यशैली और चरित्र पर नजर रखती है. कर्तव्य समर्पण जनसेवा अनुशासन होने पर ही भाजपा पद प्रदान करती है.
उक्त बात भाजपा के नव नियुक्त पदाधिकारियों के सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि नपाध्यक्ष विकास प्रिंस राठौर ने कही. उन्होंने कहा कि बड़े नेता की परिक्रमा आपको एक बार पद दिला सकती है लेकिन आप खरे नहीं उतरे तो अगली बार आप बाहर हो जाएंगे. वार्ड नंबर 19 के पार्षद नरेंद्र राजपूत मित्र मंडली के द्वारा नवनियुक्त जिला व मंडल पदाधिकारियों का सम्मान समारोह आयोजित किया गया. कार्यक्रम का शुभारंभ भाजपा जिला महामंत्री पंकज गुप्ता जिला मंत्री प्रीति सोनी जिला उपाध्यक्ष राजेंद्र सिंह राजपूत,जिला कोषाध्यक्ष हेमलता विजेंद्र परमार, जिला कार्यालय मंत्री आशीष पचौरी, मंडल अध्यक्ष सुदीप प्रजापति मंडल अध्यक्ष सुशील ताम्रकार ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय, पंडित श्यामा प्रसाद मुखर्जी अटल बिहारी वाजपेई के चित्र पर माल्यार्पण एवं प्रज्ज्वलित कर किया गया. पार्षद नरेंद्र राजपूत के नेतृत्व में दोनों मंडल के नवनियुक्त पदाधिकारियों के द्वारा अतिथियों का स्मृति चिन्ह भेंटकर अंगवस्त्र और फूल मालाएं पहनाकर स्वागत किया गया.
