अज्ञात वाहन ने कुचला, पुत्र की मौत, पिता घायल

जबलपुर:भेड़ाघाट थाना अंतर्गत सहजपुर के पास धरमपुरा दीनू महाराज के ढाबा के पास अज्ञात वाहन ने मोटर सायकिल में टक्कर मार दी। हादसे में पुत्र की मौत हो गई जबकि पिता घायल हो गया। वहीं घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी वाहन चालक मौके से फरार हो गया।पुलिस के मुताबिक प्रसन्न नामदेव 35 वर्ष निवासी पथरहा कुआ के पास गोटेगांव जिला नरसिंहपुर ने सूचना दी कि उसका भाई देवेन्द्र नामदेव एवं उनका बेटा उदय नामदेव अपनी मोटर सायकल से गोटेगांव से जबलपुर किसी काम से आ रहे थे.

दोपहर ग्राम सहजपुर के पास धरमपुरा दीनू महाराज के ढाबा के पास किसी वाहन ने पीछे से उसके बड़े भाई देवेन्द्र की मोटर सायकल में टक्कर मार दिया जिससे उसके बड़े भाई देवेन्द्र को हाथ पैर एवं उदय नामदेव को सिर चेहरे में चोटें आने से बेहोश हो गया था जिसे उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया था दौरान उपचार के उदय नामदेव 15 वर्ष की मौत हो गई।

Next Post

उद्योग-रोजगार एजेंडे पर केंद्रित रहा राज्यपाल का अभिभाषण, कल चर्चा

Mon Feb 16 , 2026
भोपाल: आज विधानसभा के बजट सत्र की शुरुआत में राज्यपाल मंगूभाई पटेल का संबोधन विकास और रोजगार उन्मुख प्राथमिकताओं के इर्द-गिर्द रहा। लगभग बीस मिनट के भाषण में उन्होंने सरकार की बीती उपलब्धियों का उल्लेख करते हुए आने वाले महीनों की कार्ययोजना का संकेत दिया और चालू वर्ष को उद्योग […]

You May Like