ओटीपी लेकर खाते से 4.73 लाख की ठगी

इंदौर: एमआईजी थाना क्षेत्र में ऑनलाइन ठगी का मामला सामने आया है. अज्ञात बदमाश ने ओटीपी लेकर युवक के खाते से 4.73 लाख रुपए निकाल लिए.पुलिस के मुताबिक एफ-191 एमआईजी कॉलोनी में रहने वाले 25 वर्षीय आभास के साथ पिछले दिनों धोखाधड़ी हुई.

अज्ञात मोबाइल धारक ने कॉल कर किसी बहाने से ओटीपी हासिल कर लिया. इसके बाद एचडीएफसी बैंक खाते से 4 लाख 73 हजार रुपए ट्रांसफर कर लिए. मामले में पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. साइबर ट्रेल के आधार पर आरोपी की तलाश की जा रही है.

Next Post

केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए बड़ी खुशखबरी: सरकार ने महंगाई भत्ता बढ़ाकर किया 60 प्रतिशत, 1 जनवरी से लागू होंगी नई दरें, सैलरी में आएगा भारी एरियर

Thu Apr 23 , 2026
नई दिल्ली | केंद्र सरकार ने लाखों कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को बड़ी राहत देते हुए महंगाई भत्ते (DA) और महंगाई राहत (DR) में 2% की वृद्धि करने का आधिकारिक आदेश जारी कर दिया है। वित्त मंत्रालय के व्यय विभाग द्वारा जारी कार्यालय ज्ञापन के अनुसार, अब महंगाई भत्ते की दर […]

You May Like