द इन्फेंट्री रणवीर मैराथन ऑपरेशन सिंदूर को समर्पित

महू: देशभर में अपनी अनूठी भागीदारी के लिए जानी जाने वाली महू की द इन्फेंट्री रणवीर मैराथन 7.0 में 6 हजार से ज्यादा धावकों ने दौड़ लगाई. सूर्योदय के पूर्व निकली यह मैराथन ऑपरेशन सिंदूर को समर्पित रही. इसमें आर्मी के योद्धाओं के साथ पूरा शहर भी भागीदार बना. दौड़ में 5 किमी, 10 किमी और 21 किमी की तीन श्रेणियां रखी गई थीं. इस मैराथन में सेना और आम नागरिक एकसाथ दौड़ते हैं. महू देश का एकमात्र स्थान है, जहां सेना इस तरह का संयुक्त आयोजन करती आ रही है.

भारतीय सेना और आमजन को करीब लाने के उद्देश्य से हर साल महू में इन्फेंट्री दिवस के मौके पर नवंबर माह के दूसरे रविवार को यह मैराथन आयोजित की जाती है. इस साल ऑपरेशन सिंदूर के योद्धाओं ने भी इसमें हिस्सा लिया और देशभर से पहुंचे हजारों लोगों ने उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर दौड़ लगाई. ऑपरेशन सिंदूर के तहत भारतीय सेना ने पाकिस्तान को धूल चटकार जमीन दिखा दी थी. भारतीय सेना के ऐसे वीर जवानों के शौर्य, साहस और पराक्रम का बल प्रदर्शित करने के लिए इस साल रणवीर मैराथन को ऑपरेशन सिंदूर के नाम समर्पित किया गया.
3 भागों में आयोजित हुई दौड़
मेजर जनरल एवं इन्फैंट्री स्कूल के डिप्टी कमांडेंट गौतम चौहान ने बताया कि रात 3 से ही महू के गैरिसन ग्राउंड पर प्रतिभागी पहुंचने लग गए थे. 5 किलोमीटर की दौड़ में सिविल कोर्ट के न्यायिक मजिस्ट्रेट निलेश मूलतहकर, दीघा ऐरन एवं पंचम अपर सत्र न्यायाधीश भरत कुमार व्यासने भी भाग लिया. उन्होंने बताया कि मैराथन के लिए कार्यक्रम स्थल शंकर लक्ष्मण मैदान को विशेष रूप से सजाकर आर्मी बैटल फील्ड की तरह तैयार किया गया.
पाइप बैंड, बास बैंड और हथियारों की प्रदर्शनी रहे मुख्य आकर्षण
दौड़ के दौरान सेना के पाइप बैंड और बास बैंड ने देशभक्ति गीतों की प्रस्तुतियां दीं. इसके साथ ही, आम जनता के लिए हथियारों की एक प्रदर्शनी भी लगाई गई थी. इतना ही नहीं, आसमान में सेना के तीन माइक्रोलाइट विमानों ने भी उड़ान भरी. इन विमानों ने तिरंगा, सेना का ध्वज और इन्फैंट्री डे का ध्वज लहराते हुए दर्शकों का मन मोह लिया.
दिव्यांग बच्चे दौड़े नहीं, लेकिन किया योगा डांस
संवेदना बौद्धिक विकास केंद स्कूल संचालिका निशा धीरज शर्मा ने बताया कि मैराथन के दौरान स्कूल के दिव्यांग बच्चों ने भी शिरकत की. बच्चों ने दौड़ तो नहीं लगाई, लेकिन ग्राउंड में ही दौड़ और योगा डांस किया. कार्यक्रम में बच्चे काफी उत्साहित भी नजर आए. इन्फेंट्री कमांडेंट श्री जोशी की पत्नी रीता जोशी ने सभी बच्चों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया.

Next Post

डॉग बाइटः बढ़ती घटनाओं के मद्देनजर सुप्रीम कोर्ट का फैसला महत्वपूर्ण

Mon Nov 10 , 2025
इंदौर: शहर में पिछले कई वर्षों से आवारा श्वानों की समस्या बनी हुई है. इनके हमले से अब तक सैकड़ों लोग शिकार बन चुके हैं. कई शिकायतों के बावजूद नगर निगम की भूमिका उदासीन रही, लेकिन अंततः सर्वोच्च न्यायालय ने आम लोगों के हित में महत्वपूर्ण फैसला दिया है.शहर का […]

You May Like