
भोपाल। राजधानी के करोड़ क्षेत्र में आयोजित करोड़पति मटकी फोड़ कार्यक्रम में बॉलीवुड अभिनेता सुनील शेट्टी पहुंचे। कार्यक्रम में उनके आगमन से उपस्थित जनसमूह रोमांचित हो उठा। सुनील शेट्टी ने मंच से दर्शकों का अभिवादन किया और कई मजेदार अंदाज़ में लोगों से बातचीत कर उन्हें खूब मनोरंजित किया। कार्यक्रम में हजारों की संख्या में लोग शामिल हुए। उन्हें देखने और सुनने के लिए लोगों में खासा उत्साह दिखा। मटकी फोड़ प्रतियोगिता में विजेता टीम को आकर्षक पुरस्कार भी दिए गए।
