सांदीपनि विद्यालय की शिक्षा व सुविधाओं का किया निरीक्षण

इंदौर: जिला पंचायत इंदौर के मुख्य कार्यपालन अधिकारी सिद्धार्थ जैन ने शुक्रवार को अहिल्या आश्रम स्थित सांदीपनि विद्यालय का निरीक्षण कर शैक्षणिक, आवासीय एवं अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया. उन्होंने भोजन की गुणवत्ता, विज्ञान प्रयोगशाला, पुस्तकालय, छात्रावास एवं शिक्षण व्यवस्था का निरीक्षण कर अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए.
निरीक्षण के दौरान सीईओ जैन ने विद्यार्थियों के लिए तैयार किए जा रहे भोजन की गुणवत्ता, स्वच्छता और पोषण संबंधी व्यवस्थाओं की समीक्षा की तथा निर्धारित मानकों के अनुरूप पौष्टिक एवं गुणवत्तापूर्ण भोजन उपलब्ध कराने के निर्देश दिए. उन्होंने विद्यालय की आधुनिक विज्ञान प्रयोगशाला और पुस्तकालय का भी अवलोकन किया. इस दौरान विद्यार्थियों को प्रयोगात्मक शिक्षा, वैज्ञानिक सोच और नियमित अध्ययन के लिए पुस्तकालय के अधिक उपयोग पर जोर दिया.

विद्यार्थियों से किया संवाद
सीईओ जैन ने विद्यार्थियों से संवाद कर उनकी पढ़ाई, उपलब्ध सुविधाओं, शैक्षणिक गतिविधियों और भविष्य की योजनाओं की जानकारी ली. उन्होंने अधिकारियों और शिक्षकों को सुरक्षित, गुणवत्तापूर्ण एवं अनुकूल शिक्षण वातावरण सुनिश्चित करने के निर्देश देते हुए कहा कि विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास शासन की प्राथमिकता है तथा विद्यालयों का नियमित निरीक्षण शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने का प्रभावी माध्यम है.

Next Post

रेलवे स्टेशन पर हिंदी के बढ़ते प्रयोग पर जोर

Sat Jul 25 , 2026
इंदौर: इंदौर रेलवे स्टेशन पर गुरुवार को स्टेशन राजभाषा कार्यान्वयन समिति की तिमाही बैठक आयोजित की गई, जिसमें रेलवे के विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने राजभाषा हिंदी के प्रयोग और उसके प्रभावी क्रियान्वयन की समीक्षा की. बैठक की अध्यक्षता क्षेत्र अधिकारी हरि राम मीना ने की.बैठक में इंदौर स्टेशन स्थित […]

You May Like