सीहोर। दि आक्सफोर्ड ग्रुप ऑफ इंस्टीटयुशनस द्वारा संचालित विद्यालयों के कक्षा 10 एवं 12 वीं के विद्यार्थियों का परीक्षा परिणाम अव्वल रहा. कक्षा 12 वीं गणित, जीव विज्ञान, वाणिज्य व कला संकाय में 92 प्रतिशत अंक सृष्टि पालीवाल प्रथम, 90 प्रतिशत अंक सलोनी परमार, अंजली भाटी व श्वेता पाटीदार द्वितीय, 88 प्रतिशत अंक तनिष मेवाड़ा व अलिफा नाज तृतीय स्थान प्राप्त किया. दि आक्सफोर्ड हाईस्कूल इछावर, सीहोर व रोजमेरी हाईस्कूल कोठरी में कक्षा 10 वीं में 96 प्रतिशत अंक भविष्य माहेश्वरी प्रथम, 95 प्रतिशत अंक जिया वर्मा द्वितीय, 94 प्रतिशत अंक प्रिया पटेल व अदिति मुकाती ने तृतीय स्थान प्राप्त किया. प्राचार्या ने बताया कि अनेक चुनौतियों का सामना करते हुए आक्सफोर्ड स्कूल ने इस वर्ष भी बोर्ड परीक्षा में सर्वोच्च सफलता प्राप्त की. इसके पीछे ईश्वरीय कृपा के साथ ही मजबूत इरादे और दृढ़ संकल्प रहा. विद्यार्थियों की उक्त उपलब्धि पर जिला शिक्षा अधिकारी संजय सिंह तोमर, डीपीसी आरआर उईके, बीईओ दीपा कीर, बीआरसी अशोक वर्मा, संकुल प्राचार्य, संस्था अध्यक्ष एड. जॉली कुरियन व डॉ. बीना जे कुरियन तथा स्टाफ ने विद्यार्थियों को बधाई दी है.
आक्सफोर्ड ग्रुप ऑफ इंस्टीटयुशंस का परिणाम रहा अव्वल
