प्रशासनिक फेरबदल मे बंडा एसडीएम बने जैन

सागर। सागर कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट कार्यालय, सागर द्वारा प्रशासनिक कार्य सुविधा की दृष्टि से जिला स्तर पर राज्य प्रशासनिक सेवा के दो अधिकारियों के प्रभार में फेरबदल किया गया है। जारी आदेश के अनुसारश्रीमती आरती यादव (संयुक्त कलेक्टर) अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) बंडा तथा अतिरिक्त प्रभार अनुविभाग (राजस्व) शाहगढ़ को कलेक्ट्रेक्ट कार्यालय, सागर में पदस्थ किया गया है।

वहीं संजय कुमार जैन (डिप्टी कलेक्टर) को अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) बंडा का प्रभार दिया गया है। इसके साथ ही वे अनुविभाग (राजस्व) शाहगढ़ का अतिरिक्त प्रभार भी संभालेंगे।

 

Next Post

सागर जहरीली शराब कांड: मौतें 25 के पार, प्रशासनिक आंकड़ों और जमीनी हकीकत में भारी अंतर

Mon Sep 7 , 2026
सागर। मध्य प्रदेश के सागर जिले के बंडा थाना क्षेत्र के आधा दर्जन से अधिक गांवो मे जहरीली-अवैध शराब के सेवन से मौतो की संख्या के मामले मे जिला प्रशासन दूसरे दिन भी तेरह पर अडिग रहा जबकि मौत का आंकडा पच्चीस से अधिक पहुंच गया है। जिसको प्रशासन अन्य […]

You May Like