जबलपुर। शहपुरा पुलिस और क्राईम ब्रांच की टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए हरदुआ में दबिश देकर एक बदमाश को अवैध देशी पिस्टल और कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है।
थाना प्रभारी प्रवीण धुर्वे ने बताया कि हरदुआ में कंचनपुर हार के पास मेन रोड पर घेराबंदी कर सुरेन्द्र सिंह गौंड़ (48) निवासी अमरपुर बम्हौरी (पाटन) को पकडा गया जिसके पास से एक देशी पिस्टल मैगजीन सहित और एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
